21वीं सदी की इस भागती-दौड़ती जिंदगी में इंसान थक हारकर जब घर वापस लौटता है, तो उसे अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का मन करता है। अपने परिवार के साथ मनोरंजन करने के लिए हर कोई टीवी और फिल्मों की ओर दौड़ता है..और यहीं से शुरू होता है सिनेमा देखने का उत्साह। जी हां, आज भी लोगों के अंदर सिनेमा देखने का उतना ही उत्साह है, जितना किसी जमाने में पहले हुआ करता था। ऐसा हम नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर लगी फिल्मों के आंकड़े बोल रहे हैं। 'ओएमजी 2' से लेकर 'जेलर' तक सभी फिल्में ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं और 'गदर 2' ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं। महज तीन में सनी देओल की फिल्म ने 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री की है। इस खास मौके पर हम आपको ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी सबसे ज्यादा फिल्में इस क्लब में शामिल हैं...
Celebs: इन सुपरस्टार्स ने दीं सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में, 'गदर' मचाने वाले सनी देओल की जगह जान लगेगा झटका
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह किसी न किसी बात को लेकर अक्सर ट्रेंड करते हैं। ऐसे में उनका इस लिस्ट में होना लाजमी है। लेकिन आपको बता दें, सल्लू भाई का नाम 100 करोड़ के क्लब की फिल्मों में सबसे ऊपर है। जी हां, सलमान खान की 16 फिल्मों ने 100 करोड़ और उससे ज्यादा का कारोबार किया है। इन फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली उनकी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' है, जिसने 339.16 करोड़ रुपये की कमाई की है।
लिस्ट में दूसरा नाम खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का आता है। अभिनेता अभी तक 15, 100 करोड़ी फिल्में दे चुके हैं। पिछले काफी समय से लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे अक्षय कुमार किसी से कम नहीं हैं। अभिनेता के पास कई रिकॉर्ड्स हैं, जिनमें से एक यह भी है। अक्षय कुमार की 100 करोड़ के क्लब वाली फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली गुड न्यूज है, जिसने 205.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन की अब तक 12 फिल्में 100 करोड़ कमाने वाली फिल्मों के क्लब में शामिल हो चुकी हैं। अजय की इन फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई 'तानाजी' ने की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 279.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
शाहरुख खान
यूं तो शाहरुख खान का स्टारडम बॉलीवुड के किसी भी सितारे से ज्यादा आंका जाता है, लेकिन अभिनेता इस लिस्ट में जरा पीछे हैं। दुनियाभर में फैले शाहरुख खान के फैंस अभिनेता को खूब प्यार करते हैं, लेकिन उनकी सिर्फ आठ ही फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो पाई हैं। 'पठान' ने सबसे ज्यादा 543 करोड़ रुपये कमाए हैं।