{"_id":"5c74ac97bdec225fe96d7f88","slug":"celebrities-wishes-shahid-kapoor-to-ranveer-singh-first-look-of-83-these-are-top-5-news-of-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका का अर्जुन पर बयान और शिल्पा शिंदे को मिली रेप की धमकी सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका का अर्जुन पर बयान और शिल्पा शिंदे को मिली रेप की धमकी सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,भाषा
Published by: anand anand
Updated Tue, 26 Feb 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
malaika arora
अर्जुन कपूर के साथ अफेयर की खबरों पर खुलकर बोलीं मलाइका अरोड़ा
Trending Videos
Shahid Kapoor
- फोटो : social media
पति सहित बॉलीवुड के सितारों ने शहिद को जन्मदिन पर दी बधाई, पिता ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने 25 फरवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के सितारों सहित उनके फैंस ने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाई भी दी। पत्नी मीरा राजपूत से लेकर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर और कियारा आडवाणी सहित बॉलीवुड के अन्य सितारों ने बेहद खास अंदाज में शाहिद को जन्मदिन की बधाई दी। शाहिद कपूर के पिता राजेश खट्टर ने भी बेटे के जन्मदिन पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

kangana ranaut
- फोटो : file photo
नकली घोड़े पर शूटिंग करने की वजह ट्रोल हुईं कंगना के समर्थन में उतरे परेश रावल
कंगना रनौत की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'मणिकर्णिका' ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। लेकिन फिल्म में कंगना के काम की काफी तारीफ हुई। हाल ही में 'मणिकर्णिका' के एक युद्ध के सीन की शूटिंग का एक वीडियो खूब वायरल हुआ। इसमें कंगना फिरंगियों से युद्ध करती नजर आ रही हैं। दरअसल, कंगना जिस घोड़े पर बैठी हैं वो नकली है। 'मणिकर्णिका' की शूटिंग का यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। वहीं कई बॉलीवुड सितारे कंगना से समर्थन में खड़े दिखे। अब अभिनेत्री के समर्थन में परेश रावल भी आ गए हैं और उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

Ranveer Singh
- फोटो : file photo
'83' की शूटिंग करते हुए रणवीर सिंह की तस्वीर हुई लीक
भारत की पहली क्रिकेट विश्वकप जीत पर बन रही फिल्म '83' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। इस बीच इस फिल्म में एक्टर का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह लुक ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। फोटो में रणवीर सिर पर चोटी बांधे और दाड़ी बढ़ाए नजर आ रहे हैं। उनके ट्वीट के अनुसार रणवीर का यह लुक फिल्म '83' का है।

shilpa shinde
- फोटो : colors tv
सिद्धू का समर्थन करने पर शिल्पा शिंदे को मिली रेप की धमकी
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने से बाद से देशभर में शोक की लहर है। देश का हर व्यक्ति पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा उगल रहा है। वहीं पूर्व क्रिकेटर और 'द कपिल शर्मा शो' के जज नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था- 'कुछ लोगों की करतूत के लिए पूरे देश को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।' इसके बाद वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए। वहीं टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे द्वारा सिद्धू का समर्थन करने पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया साथ ही रेप तक करने की धमकी दे डाली।