सिनेमा में पर्दे के पीछे रहने वाले कलाकार अक्सर गुमनाम ही रह जाते हैं जब तक कि वह जीवन में कुछ अतरंगी सा न कर बैठें। ऐसा ही कुछ किया है सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनर स्वपनिल शिंदे ने जिन्होंने नए साल में अपनी पहचान बदलकर सायशा की कर ली। स्वपनिल के मुताबिक इस बात का अंदाजा तो उन्हें कॉलेज में ही हो गया था कि वह पुरुषों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। लेकिन, ये बात उन्हें छह साल पहले ही समझ आई कि उनको लोग भले पुरुष समझते हों लेकिन उनकी असल अनुभूतियां कुछ और हैं।
दीपिका, करीना और श्रद्धा के डिजाइनर ने किया लिंग परिवर्तन का एलान, नई पहचान को दिया नया नाम- ‘सायशा’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपने हाल ही में ओटीटी पर रिलीज अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘लक्ष्मी’ देखी हो तो आपको बुर्ज खलीफा की शान में गाया गया फिल्म का एक गाना जरूर याद होगा। इस गाने में अक्षय कुमार अपनी से उम्र में आधी के करीब कियारा आडवाणी के साथ अजीब अजीब भाव भंगिमाएं और देह संरचनाएं बना रहे हैं। लेकिन, यहां इस गाने का जिक्र है कियारा आडवाणी की पोशाक की वजह से। ये पोशाक इन दिनों मुंबई का नया फैशन ट्रेंड है और इसे डिजाइन किया स्वप्निल शिंदे ने।
स्वप्निल शिंदे के काम पर नजर रखने वाले उन्हें एक बहुत ही प्रतिभावान फैशन डिजाइनर मानते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्स्टाइल से फैशन की पढ़ाई करने वाले स्वप्निल अपने बैच के प्रतिभावान छात्रों में रहे हैं। वह कहते हैं, ‘कॉलेज के समय मैं काफी शर्मीले स्वभाव का व्यक्ति रहा। मैं अपने ही भीतर घुटता रहता था लेकिन धीरे धीरे मुझे समझ आया कि मैं लड़कों की तरफ खिंचाव महसूस करता हूं। इस बारे में मैंने एक दो लोगों से बात की तो समझ आया कि समलैंगिक होना बुरा नहीं है और मैंने भी खुद को ‘गे’ मान लिया। लेकिन, अब भी मैं खुद को समझ नहीं पाया था।’
स्वप्निल शिंदे के मुताबिक छह साल पहले उन्हें इस बात का एहसास होना शुरू हुआ कि उनका शरीर भले देखने में पुरुष जैसी कद काठी का हो लेकिन अकेले में उन्हें इस शरीर की संरचना पुरुष जैसी नहीं लगती। इस पर और मंथन के बाद ही स्वप्निल को समझ आया कि उनकी दैहिक अनुभूतियां किसी स्त्री की तरह हैं और उनके गुण भी स्त्रैण्य हैं। इसी के बाद स्वप्निल ने अपने भीतर छुपी इस स्त्री की खोज शुरू की और चिकित्सकों से मुलाकात की। बुधवार को उनकी खोज पूरी हुई और उन्होंने दुनिया को अपना नया परिचय दिया। अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने पूरे बदलाव की कहानी बताई और अपना नया नाम भी बताया, ‘सायशा’।
सायशा उर्फ स्वनिल शिंदे का फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। लोग उनके काम और उनके हुनर की खूब तारीफें करते हैं। प्रभास और श्रद्धा कपूर की बहुभाषी फिल्म ‘साहो’ में उन्होंने ही श्रद्धा कपूर की सारी ड्रेस डिजाइन कीं। करीना कपूर के वह नियमित फैशन डिजाइनर हैं और आइफा फिल्म फेस्टिवल में दीपिका भी उनके डिजाइन किए हुए कपड़े पहन चुकी हैं। दीपिका के स्वपनिल प्रशंसक भी हैं और उनके बारे में अपने सोशल मीडिया पर काफी कुछ भावनाएं भी जताते रहे हैं।