फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर ने माधवन को ड्रग्स और शराब के लिए किया ट्रोल, एक्टर ने दिया ऐसा जवाब कि बोलती हो गई बंद

Wed, 06 Jan 2021 02:31 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 06 Jan 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
R Madhavan gave befitting reply to lady doctor who tried to trolled him for taking drugs and alcohol
आर माधवन

बॉलीवुड में एक समय ऐसा था जब सितारे लोगों की पहुंच से दूर हुआ करते थे और फैंस सिर्फ उन पर प्यार लुटाना जानते थे। हालांकि अब वो समय बदल चुका है। सोशल मीडिया के जरिए फैंस ना सिर्फ अपने स्टार्स के करीब आ गए हैं बल्कि कई बार उन्हें ट्रोल भी कर देते हैं। कुछ स्टार्स तो ऐसे भी हैं जिन्हें बेवजह ही ट्रोल किया जाता है। इसका सबसे ज्यादा शिकार आर माधवन होते हैं जिन्हें कई बार बेवजह ही ट्रोल किया जाता है।

R Madhavan gave befitting reply to lady doctor who tried to trolled him for taking drugs and alcohol
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में माधवन पर एक लेडी डॉक्टर ने निशाना साधा और सोशल मीडिया पर उनके लिए कई बातें लिख दी। अब डॉक्टर की बातें सुनकर सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी नाराज हो गए। बता दें कि सोशल मीडिया एक यूजर ने माधवन पर ड्रग्स और शराब के सेवन का आरोप लगाते हुए तीखी टिप्पणी कर दी। हालांकि एक्टर ने डॉक्टर को उन्हीं की भाषा में जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी है।

R Madhavan gave befitting reply to lady doctor who tried to trolled him for taking drugs and alcohol
दीया मिर्जा, आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि डॉक्टर ने ट्वीट में लिखा था, 'एक जमाने में दिल चुराने वाले एक्टर मैडी। दुख होता है कि उन्होंने शराब और ड्रग्स की वजह से अपना करियर बर्बाद कर लिया। जब एंट्री ली थी एक ताजे फूल जैसे थे, अब उनकी आंखे और चेहरा देखिए'। डॉक्टर के इस ट्वीट पर माधवन के फैंस बहुत ज्यादा भड़के हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
R Madhavan gave befitting reply to lady doctor who tried to trolled him for taking drugs and alcohol
आर माधवन - फोटो : instagram/actormaddy

हालांकि माधवन ने खुद को शांत रखते हुए डॉक्टर को उन्हीं की भाषा में तंज कस दिया। मैडी ने जवाब देते हुए लिखा,'अच्छा तो आपने ये पता लगाया है। मुझे आपके मरीजों को लेकर चिंता हो गई है। मुझे लगता है कि आपको खुद डॉक्टर से मिलने की जरूरत है'। माधवन के इस जवाब ने सिर्फ डॉक्टर की बोलती ही नहीं बंद की बल्कि उनके ह्यूमर के चलते ये ट्वीट भी काफी वायरल हो गया। फैंस को मैडी का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।


विज्ञापन
R Madhavan gave befitting reply to lady doctor who tried to trolled him for taking drugs and alcohol
आर माधवन

बता दें कि इससे पहले भी माधवन पर बेवजह निशाना साधा गया है और उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की गई है। हालांकि एक्टर कभी भी अपना पारा नहीं खोते हैं और बड़े ही मजेदार ढंग से इन ट्रोलिंग का जवाब देते हैं। फिल्मों की बात करें तो मैडी ने बॉलीवुड में कुछ चुनिंदा फिल्में ही की हैं, लेकिन उनके हर एक रोल ने फैंस का दिल जीता है। 'रहना है तेरे दिल में', 'तनु वेड्स मनु', '3 इडियट्स' जैसी फिल्मों से माधवन ने हर किसी को अपना फैन बनाया है। अब माधवन बहुत जल्द फिल्म 'Rocketry: The Nambi Effect' में दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed