नेता हो अभिनेता हो, कंगना रणौत पंगे लेने से पीछे नहीं हटतीं। अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ के साथ उनका ट्विटर वार पुराना भी नहीं पड़ा था कि अब वह शशि थरूर से उलझ पड़ी हैं। पांच दिसंबर को कांग्रेस नेता शशि थरूर के एक ट्वीट पर कंगना ने उनके विचार को खारिज कर दिया था जिस पर अब शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी है।
अब कंगना रणौत और शशि थरूर में ट्विटर वॉर, कांग्रेस नेता ने कहा- ‘चाहता हूं देश में हर महिला आपकी तरह...’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल शशि थरूर ने अपने ट्वीट में लिखा था कि घर में काम करने वाली महिलाओं को भी सैलरीड प्रोफेशन में गिना जाना चाहिए और उन्हें मासिक भत्ता दिया जाना चाहिए। कंगना उनके विचारों से सहमत नहीं थीं। कंगना के ट्वीट पर शशि थरूर ने जवाब देते हुए लिखा कि वह भी चाहते हैं कि देश की हर महिला कंगना जितनी सश्कत हों।
शशि थरूर ने लिखा कि ' कंगना रणौत, मैं आपसे सहमत हूं। एक घरेलू महिला की जिंदगी में ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनकी कीमत नहीं लगाई जा सकती। लेकिन यह बात उन चीजों के बारे में नहीं है। यह बात उनके काम के उस मूल्य की है जिसका कभी भुगतान नहीं किया जाता और यह हर महिला के बुनियादी आय के लिए भी है। मैं चाहता हूं कि सभी भारतीय महिलाएं आपकी तरह सशक्त हों।'
I agree w/ @KanganaTeam that there are so many things in a homemaker’s life that are beyond price. But this is not about those things: it’s about recognising the value of unpaid work&also ensuring a basic income to every woman. I’d like all Indian women to be as empowered as you! https://t.co/A4LJvInR4y
शशि थरूर ने पहले लिखा था
I welcome @ikamalhaasan’s idea of recognising housework as a salaried profession, w/the state govt paying a monthly wage to homemakers. This will recognise & monetise the services of women homemakers in society, enhance their power& autonomy & create near-universal basic income.
इससे पहले शशि थरूर ने ट्वीट किया था कि ‘मैं कमल हासन के उस विचार का स्वागत करता हूं जिसके तहत घरेलू काम को सैलरीड प्रोफेशन का दर्जा दिया जाना चाहिए और राज्य सरकारों को इसके लिए घर का काम करने वाली महिलाओं को मासिक भत्ता दिया जाना चाहिए। इससे घर में काम करने वाली महिलाओं को पहचान और उनकी सेवाओं का एक मूल्य निर्धारण होगा। उनकी शक्ति में वृद्धि होगी और बुनियादी आय के करीब पहुंचने में मदद मिलेगी।'
कंगना ने क्या दिया था जवाब
Don’t put a price tag on sex we have with our love, don’t pay us for mothering our own, we don’t need salary for being the Queens of our own little kingdom our home,stop seeing everything as business. Surrender to your woman she needs all of you not just your love/respect/salary. https://t.co/57PE8UBALM
शशि थरूर के ट्वीट पर कंगना रणौत ने लिखा था- 'हमारे प्यार को पैसों में मत तौलिए। अपनों का ख्याल रखने के लिए हमें भुगतान मत करिए। अपने छोटे से घर जैसी रियासत की रानी बनने के लिए हमें पैसे नहीं चाहिए। हर चीज़ को व्यापार की तरह देखना बंद कीजिए। अपनी महिला के प्रति पूरी तरह समर्पित रहिए। उसे आपके प्यार, सम्मान की चाहत होती है।‘