फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shooting Report: आदित्य नारायण की पत्नी को देख जज भी रह गए अवाक, नचिकेत ने धरा ये अनोखा रूप

Wed, 06 Jan 2021 01:47 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 06 Jan 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol judges got excited to see Aditya Narayana with his wife Nachiket lele performance got appreciated
आदित्य नारायण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

छोटे परदे के चर्चित म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में इस हफ्ते फैमिली ड्रामा के तमाम नए सीन देखने को मिलने वाले हैं। शूटिंग के दौरान इस बार शो के होस्ट आदित्य नारायण मंच पर अपनी पत्नी श्वेता के साथ पहुंच गए है। इस नई नवेली जोड़ी को अपने बीच पाकर शो के प्रतिभागी तो दंग रह ही गए, शो के जज भी काफी आश्चर्यचकित नजर आए और इन लोगों की खुशी तब और दोगुनी हो गई जब दोनों ने इनका खूब मनोरंजन भी किया।

Indian Idol judges got excited to see Aditya Narayana with his wife Nachiket lele performance got appreciated
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram

शहरी दर्शकों के बीच टॉप 5 चैनलों में अपना नाम बनाने के लिए लगातार कोशिशें कर रहे सोनी एंटरटेनमेंट चैनल के शो ‘इंडियन आइडल’ का इस बार का एपीसोड फैमिली एपीसोड होने जा रहा है। इस एपीसोड में गायक उदित नारायण और उनकी पत्नी तो मौजूद रहेंगी ही, उनके साथ उनकी बहू श्वेता भी होंगी जिनकी हाल ही में ‘इंडियन आइडल’ के होस्ट आदित्य नारायण से शादी हुई है।

Indian Idol judges got excited to see Aditya Narayana with his wife Nachiket lele performance got appreciated
नचिकेत लेले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस वीकेंड दर्शकों को नचिकेत लेले की डबल बोनांज़ा परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी, जो महिला और पुरुष दोनों की आवाज में गाएंगे। 'आके सीधी' गाने पर परफॉर्म करते हुए वे आधे पुरुष और आधी महिला के रूप में कपड़े पहने नजर आएंगे। उनकी परफॉर्मेंस को खासतौर पर कोरियोग्राफ किया गया था, ताकि दर्शकों और जजों को थिएटर देखने का एहसास हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol judges got excited to see Aditya Narayana with his wife Nachiket lele performance got appreciated
नचिकेत लेले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उनकी परफॉर्मेंस देखकर सारे जज दंग रह गए। वैसे भी, हर हफ्ते इस प्रतिभाशाली सिंगर की परफॉर्मेंस देखकर वे सभी अवाक रह जाते हैं। नेहा और विशाल ने तो उनकी शानदार परफॉर्मेंस पर तारीफों की बरसात कर दी। 

विज्ञापन
Indian Idol judges got excited to see Aditya Narayana with his wife Nachiket lele performance got appreciated
हिमेश रेशमिया - फोटो : twitter: @SonyTV

हिमेश रेशमिया ने शूटिंग के दौरान नचिकेत से कहा, "आप एंटरटेनमेंट की दुकान की तरह हैं और हर गुजरते हफ्ते के साथ आप खुद को ना सिर्फ एक बेहतरीन सिंगर के रूप में साबित कर रहे हैं बल्कि एक शानदार परफॉर्मर के रूप में भी स्थापित हो रहे हैं। यह ऐसी क्वालिटी है, जिसके बारे में मैं खासतौर पर बताना चाहूंगा। इस रफ्तार के साथ तो इंडियन आइडल का फिनाले आपके लिए ज्यादा दूर नहीं है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed