फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उम्मीद 2021: वाणी कपूर की ये तीन फिल्में लाइन से रिलीज को तैयार, बोलीं, ऐसा एहसास पहले कभी नहीं हुआ

Wed, 06 Jan 2021 01:04 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 06 Jan 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
Vaani Kapoor is excited for 2021 as her 3 upcoming films are in pipeline
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा के तमाम बड़े, छोटे, मंझले सितारों के लिए साल 2021 निर्णायक साल होने वाला है। एक साथ नए पुराने सारे सुपरस्टार्स बॉक्स ऑफिस पर अपना दम खम दिखाते नजर आने वाले हैं। इस साल नामचीन कलाकारों की रिलीज होने वाली या निर्माणाधीन फिल्मों की सीरीज में आज बात वाणी कपूर की। वाणी कपूर की 2021 में तीन बड़ी फिल्में रिलीज़ हो रही हैं और उनके करियर में ये पहला मौका होगा जब एक साल में एक के बाद एक उनकी तीन फिल्में रिलीज़ होंगी।

Vaani Kapoor is excited for 2021 as her 3 upcoming films are in pipeline
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला

वाणी कपूर के करियर ने फिल्म ‘वॉर’ से रफ्तार पकड़ी है। ऋतिक रोशन के साथ ‘घुंघरू’ गाने में बवाल काटने वाली ये हसीना इस साल अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और आयुष्मान खुराना के साथ दिखाई देगी। वाणी मानती हैं कि ये साल एक कलाकार के रूप में उन्हें अपने कौशल का हर रूप दिखाने में मदद करेगा। वाणी कहती हैं, ‘‘मैं 2021 के लिए काफी उत्साहित हूं। इस साल मेरी तीन बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ। ये तीनों फिल्में – ‘शमशेरा’, ‘बेल बॉटम’ व ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ एक दूसरे से बहुत अलग हैं।”

Vaani Kapoor is excited for 2021 as her 3 upcoming films are in pipeline
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कथानक के आधार पर अलग अलग तरह की फिल्मों का चयन करने के अलावा वाणी कपूर ने बतौर कलाकार भी खुद को अलग अलग तरह से परदे पर पेश करने का बड़ा फैसला लिया है। इसमें जोखिम बहुत है। लेकिन, वाणी कहती हैं, “सच कहा आपने कि इनमें बतौर कलाकार मेरे अलग अलग रूप देखने को मिलेंगे। मैं सदैव ऐसी अभिनेत्री बनना चाहती हूं जो खुद के प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत करे और जोखिम लेने से न कतराए। ऐसा करने से ही मैं अपना सर्वश्रेष्ठ रूप बतौर अभिनेत्री परदे पर प्रस्तुत कर सकूंगी। मुझे खुशी कि इन तीनों फिल्मों ने मुझे बतौर अभिनेत्री विकसित होने में मेरी काफी मदद की।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaani Kapoor is excited for 2021 as her 3 upcoming films are in pipeline
वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला

वाणी कपूर की साल 2021 में प्रस्तावित तीनों फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब इनका पोस्ट प्रोडक्शन काम तेजी से चल रहा है। इन फिल्मों की रिलीज की तारीखें तो अभी तय नहीं हैं लेकिन वाणी इनके प्रचार प्रसार के लिए होने वाली तैयारियों को लेकर अभी से उत्साहित हैं। वह कहती हैं कि इन फिल्मों की शूटिंग के दौरान इनके निर्माताओँ और निर्देशकों से उन्होंने इतना कुछ सीखा है जिसके बारे में वह सबको बताना चाहती हैं। वाणी के मुताबिक ये फिल्मों ऐसी रहीं जिन्होंने उनको बतौर कलाकार अपना विस्तार करने में काफी मदद की है।

विज्ञापन
Vaani Kapoor is excited for 2021 as her 3 upcoming films are in pipeline
वाणी कपूर, अक्षय कुमार - फोटो : ट्विटर

उनके घर पर इन दिनों नई फिल्मों की पटकथाओं का ढेर लग रहा है। वह खूब पढ़ रही हैं। नई कहानियां सुन रही हैं और कोशिश कर रही हैं ऐसी फिल्में चुनने की जो लीक पर न लिखी गई हों। वाणी कहती हैं, ‘‘मैं सदैव कुछ नया सीखकर खुद को बेहतर बनाना चाहती हूं ताकि मेरा कौशल बढ़ सके। एक कलाकार के रूप में अपनी छाप छोड़ना चाहती हूं।” वाणी उम्मीद करती हैं कि सिनेमाघरों में दर्शकों की तादाद जल्द ही फिर से बढ़ने लगेगी और लोग फिर से फिल्म का भरपूर मजा सिनेमाघरों में जाकर ले सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed