बॉलीवुड में सिर्फ फिल्में ही नहीं बनती बल्कि पिछले कुछ समय से यहां गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठाने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। साल 2018 में जहां मीटू मूवमेंट के जरिए बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेज ने यौन शोषण को लेकर खुलासा किया था तो वहीं अब बॉडी पॉजिटिविटी मूवमेंट भी काफी तेजी से चर्चा में आ रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉडी पॉजिटिविटी को लेकर कई बातें हो रही हैं। ऐसे में इस मूवमेंट को स्पोर्ट करने के लिए 'कबीर सिंह' की एक्ट्रेस वनिता खरात ने भी अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है।
Vanita Kharat: 'कबीर सिंह' की 'पुष्पा' ने कराया बिना कपड़ों के फोटोशूट, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर तो मिला फैंस का सपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि वनिता ने इस मूवमेंट के सपोर्ट में न्यूड फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट के पीछे की उनके सोच की हर कोई तारीफ कर रहा है। मूवमेंट की बात करें तो इसके तहत प्लस साइज और ओवर वेट महिलाएं अपने शरीर को हूबहू अपनाने और इसे बिना किसी शर्म के फ्लॉन्ट करने जैसे सकारात्मक संदेश देती हैं।
अब इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए 'कबीर सिंह' फेम एक्ट्रेस वनिता ने भी अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए साथ में कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मुझे अपने टैलेंट पर गर्व है, अपने पैशन पर, अपने कॉन्फिडेंस पर, मुझ अपनी बॉडी पर गर्व है.....क्योंकि मैं मैं हूं...'।
बता दें कि इस तस्वीर में वनिता बेहद बिंदास और खुशमिजाज नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर एक जबरदस्त हंसी है जो ये बता रही है कि औरत को दकियानूसी सोच के दायरे से निकल कर खुद से प्यार करना चाहिए। वनिता की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस बेबाक अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट में उनके इस पॉजिटिविटी पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
गौरतलब है कि बॉलीवुड में अक्सर एक्ट्रेसेज फैशन या कैलेंडर के लिए ही न्यूड फोटोशूट करवाती हैं, लेकिन वनिता ने अपनी इस तस्वीर से एक खास मूवमेंट को सपोर्ट किया है। अपनी इस तस्वीर से वनिता ने ये बताया है कि किसी भी शेप या साइज में आप खूबसूरत लग सकते हैं और अपने शरीर को लेकर कभी भी खराब नहीं महसूस करनी चाहिए। बात करें वनिता के करियर की तो फिल्म 'कबीर सिंह' से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं थी। इसमें उन्होंने कबीर सिंह की नौकरानी पुष्पा का किरदार निभाया था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।