{"_id":"5ff54c0c8ebc3e33b717275b","slug":"these-actresses-worked-with-salman-khan-now-disappear-from-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान के साथ इन पांच अभिनेत्रियों ने दी थी हिट फिल्में, आज इंडस्ट्री से दूर जी रहीं गुमनामी की जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान के साथ इन पांच अभिनेत्रियों ने दी थी हिट फिल्में, आज इंडस्ट्री से दूर जी रहीं गुमनामी की जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान, चांदनी, रंभा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान के साथ काम करना मतलब हिट की गारंटी माना जाता है। सलमान ने खुद भी कई कलाकारों को बॉलीवुड में एंट्री देने में मदद की है। उनके साथ हर अभिनेत्री काम करना चाहती हैं। हालांकि 90 के दशक में सलमान की फिल्मों पर नजर डालें तो ऐसी कई अभिनेत्रियों का नाम सामने आता है जो अब फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं और गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। आगे जानते हैं उनके बारे में...
2 of 6
सलमान खान, चांदनी
- फोटो : सनम बेवफा
फिल्म सनम बेवफा में सलमान खान के साथ अभिनेत्री चांदनी नजर आई थीं। चांदनी का असली नाम नवोदिता शर्मा है। फिल्म को दर्शकों ने पसंद तो किया लेकिन इससे चांदनी के करियर को कोई फायदा नहीं मिला। आज के समय में वह बॉलीवुड से दूर हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक अब चांदनी विदेश में हैं और वहां बच्चों को डांस सिखाती हैं।
3 of 6
सलमान खान, कंचन
- फोटो : सनम बेवफा
फिल्म सनम बेवफा में अभिनेत्री कंचन भी नजर आई थीं। कंचन ने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है। इसके साथ ही वह 90 के दशक में अक्षय कुमार और गोविंदा के साथ काम कर चुकी हैं। कंचन आज गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं और वह कहां है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सलमान खान, रंभा
- फोटो : फाइल
सलमान खान के साथ रंभा की जोड़ी हिट रही थी। फिल्म जुड़वा में सलमान और रंभा को एक साथ काफी पसंद किया गया था। जुड़वा के अलावा वह कुछ बॉलीवुड फिल्मों में दिखीं। इसके साथ उन्होंने दक्षिण भारतीय कई फिल्मों में काम किया। अब रंभा लाइमलाइट से दूर हैं हालांकि सोशल मीडिया पर वह सक्रिय हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सलमान खान, रेणु आर्या
- फोटो : फाइल
सलमान खान की डेब्यू फिल्म बीवी हो तो ऐसी में उनके साथ अभिनेत्री रेणु आर्या थीं। रेणु एक या दो फिल्मों में ही नजर आईं इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। अब वह कहां इसके बारे में किसी को पता नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।