{"_id":"5ff541478ebc3e317b3557f0","slug":"diljit-dosanjh-birthday-special-know-about-singer-and-actor-married-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diljit Dosanjh Birthday: लाइमलाइट से दूर रहती हैं दिलजीत दोसांझ की पत्नी, एक्टर का एक बेटा भी है, विवादों में चल रही पर्सनल लाइफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Diljit Dosanjh Birthday: लाइमलाइट से दूर रहती हैं दिलजीत दोसांझ की पत्नी, एक्टर का एक बेटा भी है, विवादों में चल रही पर्सनल लाइफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Diljit Dosanjh
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh Birthday) का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 6 जनवरी 1984 को हुआ था। दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में हैं। किसान बिल को लेकर कंगना के साथ उनकी ट्विटर वॉर ने हर किसी का दिल जीत लिया है। दिलजीत के फिल्मी करियर से तो आप सभी वाकिफ होंगे ही तो चलिए आज हम आपको उनकी निजी जिंदगी से रूबरू कराते हैं।
2 of 5
diljit dosanjh
अपने बेबाक बयानों और गानों से फैंस का दिल जीतने वाले दिलजीत असल जिंदगी में सिंगल नहीं हैं। उनकी शादी हो चुकी है। दिलजीत की पत्नी का नाम संदीप कौर है। वे कभी भी मीडिया के सामने अपनी पत्नी को लेकर नहीं आए हैं।
3 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : instagram/diljitdosanjh
भारतीय मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक का एक बच्चा भी है। हालांकि, कहा जाता है वो अपनी शादीशुदा जिंदगी पर बहुत कम बात करते हैं। यहां तक कि उनकी पत्नी की तस्वीरें भी मौजूद नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो संदीप कौर अमेरिकी में रहती हैं। दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं। हालांकि इसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : instagram/diljitdosanjh
दिलजीत को बचपन से गाने का शौक था और वो गुरुद्वारे में गुरबानी कीर्तन किया करते थे। धीरे-धीरे दिलजीत दोसांझ के हुनर को पहचान मिली और वो पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री में आए। इसके बाद उनकी हिंदी फिल्मों में भी एंट्री हुई। दिलजीत पहली बार करीना कपूर के साथ उड़ता पंजाब फिल्म में नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
Diljit Dosanjh
बॉलीवुड में दिलजीत उड़ता पंजाब, फिल्लौरी और वेलकम टू न्यूयॉर्क, सूरमा, गुड न्यूज जैसी फिल्में कर चुके हैं। दिलजीत काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास अपना जेट भी है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। दिलजीत को उनके फैंस ‘अर्बन पेंडू’ भी बुलाते हैं. अर्बन का हिंदी मतलब शहरी और पेंडू का मतलब पिंड (गांव), यानी उनके फैंस उन्हें शहरी और देहाती का मिश्रण मानते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।