फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Controversy: सरेआम थप्पड़ खा चुके हैं ये सितारे, किसी को फैन तो किसी को झेलना पड़ा को-स्टार का गुस्सा

Thu, 22 Sep 2022 12:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 22 Sep 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Celebs Controversy: These Famous Stars have been Publicly Slapped Salman Khan to Gauahar Khan Ranveer Singh
सलमान खान-गौहर खान-रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी सितारों को लोग भगवान का दर्जा देते हैं। उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। यही वजह है कि सितारे जहां भी जाते हैं, भीड़ उमड़ पड़ती है और लोग बेशुमार प्यार की बरसात करने लगते हैं। मगर, फैंस से बेशुमार प्यार पाने वाले स्टार्स को कई बार उनकी नाराजगी भी झेलनी पड़ जाती है। कुछ स्टार्स के साथ तो ऐसी घटना घट चुकी है कि उनके फैन ने उन्हें सार्वजनिक रूप से थप्पड़ तक मार दिया! हालांकि, कुछ मामलों में शरारती तत्वों का भी हाथ रहा है। फैंस के अलावा सितारों को कई बार को-स्टार्स के गुस्से का भी शिकार होना पड़ा है। इन्ही सब कारणों से बॉलीवुड के कई सितारे सरेआम थप्पड़ खा चुके हैं...

Celebs Controversy: These Famous Stars have been Publicly Slapped Salman Khan to Gauahar Khan Ranveer Singh
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
अभिनेता सलमान खान का फिल्म इंडस्ट्री में अलग ही रुतबा है। वह जहां जाते हैं, भीड़ जुट जाती है। दुनियाभर में उनके प्रशंसकों की भी कोई कमी नहीं है। इतना ही नहीं, अपने चहेते सल्लू भाई के लिए फैंस जान लुटाने को तैयार रहते हैं। मगर, रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2009 में सलमान खान के साथ एक घटना घटी, जिसमें दिल्ली में एक लड़की ने एक्टर को थप्पड़ मारा था। बताया जाता है कि एक फाइव स्टार होटल में एक पार्टी के दौरान हंगामा करती नशे में धुत महिला को जब सलमान खान ने समझाने की कोशिश की तो उस महिला ने उन्हें थप्पड़ मार दिया।

Celebs Controversy: These Famous Stars have been Publicly Slapped Salman Khan to Gauahar Khan Ranveer Singh
रणवीर सिंह - फोटो : Instagram

रणवीर सिंह
बॉलीवुड में अपने स्टाइल के लिए मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह को भी एक बार ऐसी घटना से दो-चार होना पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर बेंगलुरु में आयोजित साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स में शामिल हुए थे, जिसका एक वीडियो सामने आया था। इस इवेंट में एक फैन ने सरेआम रणवीर सिंह के थप्पड़ मार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs Controversy: These Famous Stars have been Publicly Slapped Salman Khan to Gauahar Khan Ranveer Singh
गौहर खान - फोटो : social media

गौहर खान
वर्ष 2014 में एक रियलिटी शो के दौरान गौहर खान को एक अनजान शख्स ने सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स को गौहर खान के छोटे कपड़े देखकर गुस्सा आ गया था, लेकिन शख्स ने बाद में खुलासा किया था कि गौहर खान का यह एक पब्लिसिटी स्टंट था और एक्ट्रेस ने खुद उन्हें थप्पड़ मारने के लिए कहा था, ताकि उन्हें 'दबंग 3' में रोल मिल सके।

विज्ञापन
Celebs Controversy: These Famous Stars have been Publicly Slapped Salman Khan to Gauahar Khan Ranveer Singh
बिपाशा बसु - फोटो : सोशल मीडिया

बिपाशा बसु
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ भी ऐसी घटना घट चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2001 में आई फिल्म 'अजनबी' के सेट पर करीना कपूर और बिपाशा बसु के बीच झगड़ा हुआ था। बताया जाता है कि इस दौरान करीना को इस कदर गुस्सा आ गया कि उन्होंने सेट पर बिपाशा बसु के थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद से दोनों एक्ट्रेस के बीच कभी बात नहीं हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed