सब्सक्राइब करें

Celebs Death Threats: सलमान खान समेत इन सितारों पर मंडरा रहा जान का खतरा, मिलीं धमकियों के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 21 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Celebs got death threats salman khan shah rukh khan kangana ranaut anupam kher amitabh bachchan have security
बॉलीवुड सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान खान को लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उठाई है, जिसके बाद कहा गया कि सलमान खान के करीबी होने की वजह से उनकी हत्या की गई। इसके बाद एक बार फिर सलमान पर बिश्नोई समाज से काले हिरण को मारने के लिए माफी मांगने के लिए कहा गया। हाल ही में खबर आई कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान के नाम की सुपारी 25 लाख रुपये में दी है, जिसके बाद से अभिनेता की सुरक्षा को बढ़ा दी गई है और उन्हें वाई-प्लस सिक्योरिटी दी गई है। सलमान पर इससे पहले भी कई बार जान का खतरा मंडरा चुका है। सलमान के अलावा इंडस्ट्री के कई सितारे और भी हैं, जो जान की धमकियों का सामना कर चुके हैं।
Celebs got death threats salman khan shah rukh khan kangana ranaut anupam kher amitabh bachchan have security
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

शाहरुख खान 
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की पिछले साल जवान और पठान हिट होने के बाद खतरे की आशंका देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई थी। पिछले साल शाहरुख को वाई प्लस सुरक्षा दी गई। अभिनेता के साथ हर समय बॉडीगार्ड के तौर पर छह पुलिस कमांडो रहते हैं। 

Celebs got death threats salman khan shah rukh khan kangana ranaut anupam kher amitabh bachchan have security
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की भी सुरक्षा काफी कड़ी है। बिग बी को मुंबई पुलिस की तरफ से खास सुरक्षा मिली हुई है। उन्हें भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद अभिनेता के बंगले जलसा की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। बिग बी को वाई प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनके पास बॉडीगार्ड के तौर पर छह पुलिस कमांडो रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs got death threats salman khan shah rukh khan kangana ranaut anupam kher amitabh bachchan have security
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना रणौत
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। सरकार ने अभिनेत्री को वाई प्लस सिक्योरिटी प्रदान की हुई है। कंगना बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री हैं, जिन्हें ये खास सुरक्षा दी गई है। उनकी सुरक्षा में 10 से 12 सीआरपीएफ जवान अलग-अलग शिफ्ट में हमेशा तैनात रहते हैं।

विज्ञापन
Celebs got death threats salman khan shah rukh khan kangana ranaut anupam kher amitabh bachchan have security
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम खेर
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर को विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद जान से मारने की धमकियां मिली थीं। इसके बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अभिनेता के पास एक्स प्लस सिक्योरिटी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed