{"_id":"6714c8e74cf9d110800cdfd6","slug":"indira-tiwari-makes-her-international-debut-in-sri-lanka-with-turtle-s-gaze-on-spying-stars-2024-10-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indira Tiwari: श्रीलंका की इस फिल्म में इंदिरा को मिला बड़ा मौका, कान फिल्म फेस्टिवल जाएगी विमुक्ति की फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Indira Tiwari: श्रीलंका की इस फिल्म में इंदिरा को मिला बड़ा मौका, कान फिल्म फेस्टिवल जाएगी विमुक्ति की फिल्म
फिल्म ‘सीरियस मेन’, ‘नजरबंद’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में अपनी अभिनय क्षमता की दमदार झलकियां दिखाने वाली राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्नातक इंदिरा तिवारी की फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ ने तकदीर बदल दी है। इस फिल्म से उन्हें व्यापक अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली। और, अब अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में उनकी बोहनी भी हो गई है। इंदिरा ने हाल ही में अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘टर्टल्स गेज ऑन स्पाइंग स्टार्स’ की शूटिंग श्रीलंका में पूरी की है। फिल्म के निर्देशक हैं विमुक्त जयसुंदरा, जिनकी धमक सिनेमा के सुधी दर्शक कान फिल्म फेस्टिवल में महसूस कर चुके हैं।
2 of 5
इंदिरा तिवारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रीलंकाई निर्देशक विमुक्त जयसुंदरा ने इंदिरा को जब अपनी इस नई फिल्म की लीड एक्टर बनाने का फैसला किया तो इंदिरा को ये जानकर पहले तो यकीन ही नहीं हुआ। इंदिरा बताती हैं, ‘मैं भोपाल में पढ़ी बढ़ी अभिनेत्री हूं। मुंबई संयोग से आई। यहां संजय लीला भंसाली सर से भी संयोग से ही मिली। सुधीर मिश्रा जैसे प्रतिभावान निर्देशक संग संयोग से ही काम मिला और अमिताभ बच्चन सर की दिवाली पार्टी में शाहरुख खान से भी संयोग से ही मुलाकात हो गई। मेरी पहली इंटरनेशनल फिल्म भी इसी संयोग यात्रा का अगला पड़ाव है।’
इंदिरा तिवारी-सीरियस मैन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी मां से बेहद प्यार करने वाली इंदिरा को हिंदी सिनेमा में भाव प्रकटन की उस्ताद अभिनेत्री माना जाता है। अपने चेहरे से अपने किरदार की रूह दिखा देने वाली इंदिरा को विमुक्ति जयसुंदरा की फिल्म मिली भी अपनी इसी काबिलियत के बूते। इंदिरा कहती हैं, ‘विमुक्ति से मेरी पहली बातचीत बहुत अटपटी रही। मुझे अंग्रेजी बहुत अच्छे से नहीं आती है तो जैसी भी अंग्रेजी मुझे आती थी, मैंने उसी में विमुक्ति से बातचीत की कोशिश की, लेकिन मेरा मानना है कि सिनेमा की अपनी अलग भाषा है, और वह उन्होंने समझ ली। हम दोनों का संवाद यूं ही आगे बढ़ा और फिर मैंने जाकर श्रीलंका में इस फिल्म की शूटिंग पूरी की।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंदिरा तिवारी-बस्तर अ नक्सल स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘टर्टल्स गेज ऑन स्पाइंग स्टार्स’ का प्रीमियर अगले साल कान फिल्म फेस्टिवल में होना है। फिल्म की कहानी उस भविष्य की है जब तकनीक पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने लगी इंसानियत, बीमार बन चुकी है। इस बीमारी में जब सब कुछ खत्म होने को है, तो एक वीरान से रिसॉर्ट में कुछ मानवीय रिश्ते बनते हैं। इंदिरा फिल्म में एक शरणार्थी के किरदार में हैं जिसे अपने घर श्रीलंका लौटने पर इसी रिसॉर्ट में रखा जाता है। श्रीलंका के बेहद खूबसूरत इलाके रिवरस्टन में शूट हुई फिल्म ‘टर्टल्स गेज ऑन स्पाइंग स्टार्स’ में सौम्या लियानागे, कौशल्या फर्नांडो, हिदायत हजीर, समनाली फोनेस्का आदि चर्चित कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
इंदिरा तिवारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंदिरा तिवारी कहती हैं, ‘भोपाल में रहते हुए जिस किशोरी ने प्रकाश झा की फिल्म ‘आरक्षण’ में एक स्कूली छात्रा के किरदार से अपनी फिल्मी अभिनय यात्रा शुरू की हो, उसे विमुक्त की अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में काम करने का मौका मिलना किसी आश्चर्य जैसा है। मैं मानती हूं कि यहां तक आने में मेरे सारे निर्देशकों का मुझे गढ़ने में बहुत बड़ा हाथ रहा है और मैं सिनेमा के, अभिनय के और जीवन के हर मूल्य को सिखाने वाले शिक्षक की शुक्रगुजार हूं।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।