{"_id":"6714bfea2d4a6711bb046705","slug":"bollywood-songs-based-on-diwali-happy-diwali-deepawali-manayi-suhani-aayee-hai-diwali-2024-10-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali Songs: दिवाली की धूमधाम दिखाते हैं ये बॉलीवुड गाने, त्योहार को बना देंगे और भी खास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Diwali Songs: दिवाली की धूमधाम दिखाते हैं ये बॉलीवुड गाने, त्योहार को बना देंगे और भी खास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:51 PM IST
सार
भारत के सबसे बड़े त्योहार दिवाली को लेकर लोगों में उत्साह रहता है। इस त्योहार को बॉलीवुड की फिल्मों में भी मनाया जाता है। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड पर आधारित कुछ खास गानों के बारे में जो आपको त्योहार से पहले ही दिवाली की याद दिला देंगे।
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली पर बने खास गाने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत का सबसे खास त्योहार 'दिवाली' जल्द ही दस्तक देने वाली है। दिवाली के खास मौके पर त्योहार पर आधारित कुछ खास गाने जो कि दीपों के उत्सव को और भी खास बना सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड के कुछ खास गानों के बारे में जो आप दिवाली पर जरूर सुन सकते हैं।
2 of 6
हैप्पी दिवाली
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
हैप्पी दिवाली
फिल्म होम डिलीवरी का गाना 'हैप्पी दिवाली' गाना त्योहार को और भी खास बना देगा। दिवाली पर बने इस गाने को विशाल ददलानी ने लिखा। इस गाने को वैशाली, श्रुति, दिव्या, सूरज, सुनिधि चौहान ने गाया है। गाना हर साल दिवाली पर प्रशंसकों को खूब भाता है।
3 of 6
दीपावली मनाई सुहानी
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
दीपावली मनाई सुहानी
फिल्म 'शिरडी के साईं बाबा' का गाना भी दिवाली पर सभी का आइकॉनिक पसंद बन गया है। इस गाने को आशा भोसले ने गाया है। गाने को सुनकर दिवाली के मौके को और भी खास बनाया जा सकता है। इस गाने में दिखाया गया है कि कैसे साईं बाबा ने पानी से दिये जला दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आई है दिवाली सुनो जी घरवाली
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
आई है दिवाली सुनो जी घरवाली
साल 2001 में आई फिल्म 'आमदनी अट्ठनी खर्चा रुपैया' का गाना 'आई है दिवाली सुनो जी घरवाली' को बॉलीवुड के कई दिग्गज गायकों ने गाया है। इस गाने को उदित नारायण, अलका याज्ञनिक, कुमार सानू, शान, केतकी दवे और स्नेहा पंत ने इस गाने को गाया है।
विज्ञापन
5 of 6
आई दिवाली आई दिवाली
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
आई दिवाली आई दिवाली
साल 1944 में आई फिल्म 'रतन' के गाने 'आई दिवाली आई दिवाली' भी दीपावली पर खास हो सकता है। इस गाने को जोहराबाई अंबालेवाली ने गाया था। गीत लिखा था डी.एन.मधोक ने। फिल्म 'ब्लैक एंड व्हाइट' ऐसा की है लेकिन दिवाली के त्योहार की रौनक इस गाने में साफ नजर आती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।