फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MAMI Film Festival 2024: मेरे पास कोई स्क्रिप्ट नहीं थी, कपड़े भी मेरे अपने थे, लेकिन वो भी क्या दिन थे..

Sun, 20 Oct 2024 03:24 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:24 PM IST
विज्ञापन
Shabana Azmi conducts masterclass at MAMI Mumbai Film Festival 2024 in conversation with actor Vidya Balan
विद्या बालन-शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शबाना आजमी को देखने से ज्यादा उनको सुनने में आनंद आता है। वह जब अभिनय नहीं कर रही होती हैं तो कलाकारी बतिया रही होती हैं। उनकी बातों में एक अलग तरह का रस है। अभिनेता उनकी बातों में नवरस ढूंढते हैं और श्रोताओं को उस रस की तलाश रहती है जिसका स्वाद लेने में अक्सर वो सिनेमाघर में चूक जाते हैं। उनके चेहरे पर एक अलग तरह की दृढ़ता दिखती है। परदे की मासूम शबाना जब समाजसेवी शबाना बनती है, तो अपने निर्देशकों को डरा देती है। और, खुद शबाना आजमी ये मानती हैं कि सामाजिक सरोकारों की पैरवी के दौरान उनकी इस सार्वजनिक सख्ती ने उनसे कई किरदार छीन भी लिए।

Shabana Azmi conducts masterclass at MAMI Mumbai Film Festival 2024 in conversation with actor Vidya Balan
शबाना आजमी-मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2024 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई में चल रहे मामी मुंबई फिल्म फिल्म फेस्टिवल में इस साल शबाना आजमी को उनकी अदाकारी की आधी सदी पूरी होने पर विशेष सम्मान दिया गया है। आम तौर ऐसे मौकों पर मुंबई फिल्म जगत की शख्सियतों से अनुपमा चोपड़ा या फिर कोमल नाहटा जैसे सेलेब्रिटी पत्रकार ही बातें करते हैं। अनुपमा अपने पति विधु विनोद चोपड़ा के साथ बीती शाम किसी और कार्यक्रम में व्यस्त रहीं तो शबाना आजमी की मास्टरक्लास में ये काम किया अभिनेत्री विद्या बालन ने। हो सकता है कि इससे पहले से तैयार सवालों के पहले से तैयार जवाब देने में मदद मिलती हो। सब कुछ तात्कालिक है, ऐसा अभिनय करने में शबानी कहीं से कम हैं और न ही विद्या बालन। 

Shabana Azmi conducts masterclass at MAMI Mumbai Film Festival 2024 in conversation with actor Vidya Balan
मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2024 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ख़ैर, सवाल-जवाब आशुकविता बनें न बनें, उनमें अगर लहर है तो सुनने वालों पर उनका असर होता ही है। शबाना के उस संस्मरण को लोगों ने अपलक और सांसें रोके रखने से उपक्रम में सुना जो उन्होंने फिल्म ‘अर्थ’ में जगजीत सिंह के गाने गाने ‘तुम इतना क्यूं मुस्कुरा रहे हो..’ की शूटिंग को लेकर सुनाया। गाने की शूटिंग कोई तीन दिन तक चली और इस दौरान जो कुछ हुआ, वह शबाना के लिए कभी न भूलने का वाकया बन गया। शबानी बताती हैं कि कैसे महेश भट्ट की एक फिल्म की शूटिंग उन्होंने बिना किसी स्क्रिप्ट के कर डाली और कपड़े तक उन्होंने उसमें अपने ही पहने।

Indira Tiwari: ‘गंगूबाई’ की कमली की इंटरनेशनल छलांग, मशहूर श्रीलंकाई निर्देशक विमुक्ति की फिल्म की बनी हीरोइन

विज्ञापन
विज्ञापन
Shabana Azmi conducts masterclass at MAMI Mumbai Film Festival 2024 in conversation with actor Vidya Balan
विद्या बालन-मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2024 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जिस सीन का शबाना यहां जिक्र कर रही थीं, वो ‘तुम इतना क्यूं मुस्कुरा रहे हो..’ की शूटिंग के तीसरे दिन हुआ, जब जो किरदार शबाना निभा रही हैं, उसे अपने जन्मदिन के दिन अपने पति के तलाक के कागज मिलते हैं। वह निकलती है। राज किरन उसे समेटते हैं। कागज बिखरते हैं और उसका सारा सच साफ साफ सामने आ जाता है। शबाना बताती हैं, ‘मैं तो जैसे पत्थर की तरह जम गई थी, उस दिन। समझ ही नहीं आया कि करना क्या है। महेश भट्ट ने मुझे कहा कि तुम्हारी पोल खुल चुकी है। यू आर एक्पसोज्ड! इससे बेहतर निर्देशकीय दिशानिर्देश मुझे फिर कभी नहीं मिला।’

Salman Khan: अनिल कपूर को इस एक्ट्रेस के साथ अच्छी लगी सलमान की ऑनस्क्रीन जोड़ी, बोले- 'दोनों साथ में बहुत...'

विज्ञापन
Shabana Azmi conducts masterclass at MAMI Mumbai Film Festival 2024 in conversation with actor Vidya Balan
शबाना आजमी-मामी फिल्म फेस्टिवल 2024 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

महेश भट्ट के अलावा शबाना आजमी ने श्याम बेनेगल, सत्यजीत रे, गौतम घोष, मृणाल सेन, बासु चटर्जी, सई पंरजपे, सईद अख्तर मिर्जा, शेखर कपूर, तपन सिन्हा, दीपा मेहता, विशाल भारद्वाज, मीरा नायर, विधु विनोद चोपड़ा और करण जौहर के साथ काम करने के लम्हे भी श्रोताओं के साथ साझा किए। शबाना ने इस मौके पर खुलासा किया कि उनके पति जावेद अख्तर ने बतौर अभिनेत्री उनके विकास में खूब मदद की और पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट ने उन्हें वह सब सिखाया जो किसी अभिनय के लिए जरूरी होता है। वह कहती हैं, ‘अभिनय एक सतत चलते रहने वाली प्रक्रिया है और जो लोग 15 दिन में एक्टिंग सिखा देने का दावा करने वाले स्कूल खोलते हैं, जी करता है कि उनका खून कर दूं।’

Kichcha Sudeep Mother Dies: कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप की मां का निधन, 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed