{"_id":"6714a10883834f702b0f529e","slug":"chhath-puja-songs-to-make-festival-more-special-chala-chhath-geet-gawal-jaaye-kelva-ke-path-par-2024-10-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja 2024: छठ पर्व पर बने ये खास गाने, त्योहार पर सुनकर मन हो जाएगा भाव विभोर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chhath Puja 2024: छठ पर्व पर बने ये खास गाने, त्योहार पर सुनकर मन हो जाएगा भाव विभोर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:48 PM IST
सार
उत्तर भारत के बड़े त्योहारों में से एक छठ पूजा पर लोग पूरी श्रद्धा और आस्था से छठी मइया की पूजा करते हैं। त्योहार को और भी खुशहाल और खास बनाने के लिए भोजपुरी सिनेमा में गाने बनाए गए हैं। आइए आपको बताते हैं छठ के कुछ खास गानों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
छठ पर आधारिक गाने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दीपों के त्योहार दिवाली के बाद उत्तर भारत में छठ पर्व मनाया जाता है। तीन दिन के इस त्योहार का क्रेज वैसे तो पूरे देश में होता है लेकिन पारंपरिक तौर पर त्योहार की धूम बिहार में देखने को मिलती है। छठ मइया और सूर्य देव को आराध्य मानकर इस त्योहार पर सुहागिन महिलाएं घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना करती हैं। आइए आपको बताते हैं भोजपुरी सिनेमा के ऐसे ही कुछ गानों के बारे में, जो छठ पर्व को और भी खास बना देते हैं।
2 of 6
उठऊ आदित देव
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
उठऊ सूरज देव भईले बिहान
छठ पर्व पर सुबह जो अर्घ्य दिया जाता है। उस दौरान पूजा के बारे में बताने वाला ये गाना लोकगायिका शारदा सिन्हा ने गाया है। इसे भोजपुरी भाषा में गाया गया है। छठ पर्व पर बने इस गाने में आपको त्योहार और छठ पूजा की पूरी झलक दिखेगी।
3 of 6
उगी ना आदित देव भईल भोर
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
उगी ना आदित देव भईल भोर
छठ पर्व पर आधारित भोजपुरी गीत 'उगी ना आदित देव भईल भोर' गाने को काफी पसंद किया जाता है। इस गाना पवन सिंह ने गाना है। इस गाने के वीडियो में महिलाएं छठ के घाट पर पूजन करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
घरे घरे होता माई के बरतिया
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
घरे-घरे होता माई के बरतिया
छठ पर आधारित गीत 'घरे-घरे होता माई के बरतिया' को कल्पना ने गाया है। यह भोजपुरी गीत 'लागल रहा बताशा' फिल्म का गाना है। इस गाने में आम्रपाली दुबे अभिनय करती नजर आती हैं। छठ पर्व में यह गाना आपके त्योहार को और भी खास भी बना देगा।
विज्ञापन
5 of 6
पहिले पहिल हम कईनी छठी मईया बरत तुहार
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
पहिले पहिल हम कईनी छठी मईया बरत तुहार
छठ का गाना 'पहिले पहिल हम कईनी छठी मईया बरत तुहार' गाने को शारदा सिन्हा ने गाया है। यह गाना अपनी धुन के कारण प्रशंसकों को बहुत भाता है। इस गाने के लिरिक्स हरिदे नारायण झा ने लिखी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।