फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भावुक प्रियंका ने पिता के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट, बॉलीवुड सितारों ने किए ऐसे कमेंट

Sat, 24 Aug 2019 06:07 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 24 Aug 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
celebs reaction on Priyanka Chopra emotional note on father Ashok Chopra birth anniversary
पिता के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर न सिर्फ सामाजिक मुद्दों पर बल्कि अपनी निजी जिंदगी से भी जुड़ी बातों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में पिता की बर्थ एनिवर्सिरी पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

celebs reaction on Priyanka Chopra emotional note on father Ashok Chopra birth anniversary
priyanka chopra - फोटो : Instagram

दरअसल प्रियंका ने पापा अशोक चोपड़ा की हंसते हुए फोटो शेयर की है जिसके बैकग्राउंड में एक गाना चल रहा है। इसके साथ ही प्रियंका ने एक दिल को छूने वाला कैप्शन भी लिखा है। बता दें कि साल 2013 में प्रियंका के पिता का निधन हो गया था। प्रियंका के इस पोस्ट पर न सिर्फ आम यूजर्स बल्कि बॉलीवुड सितारे भी कमेंट कर रहे हैं। वहीं इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई सिद्धार्थ और मां मधु चोपड़ा को टैग किया है। 

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र, बौखलाए पाकिस्तान को ऐसे मिला करारा जवाब

celebs reaction on Priyanka Chopra emotional note on father Ashok Chopra birth anniversary
Priyanka Chopra - फोटो : social media

इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए प्रियंका लिखती हैं- हर साल इस दिन मैं और भाई सिद्धार्थ, दोनों आपको सरप्राइज देने के बहाने ढ़ूंढ़ते थे। लेकिन हम ये कभी नहीं कर पाए क्योंकि आप हमेशा से सब कुछ पहले से ही जान जाते थे। मैं उम्मीद करती हूं कि आप जहां भी हैं, आप जानते हैं कि आप हमेशा हमारे साथ हैं। मैं जो भी करती हूं, हमेशा आपके प्रोत्साहन के बारे में सोचती हूं। मैं जो भी करना चुनती हूं, हमेशा आपकी हामी के बारे में सोचती हूं। मेरे साथ जो भी कुछ होता है, हमेशा आपका आशीर्वाद लेते खुद को देखती हूं। हैप्पी बर्थडे पापा। तमन्ना थी कि आप हर दिन हमारे साथ रहते। हम आपसे प्यार करते हैं।' प्रियंका आगे लिखती हैं कि बैकग्राउंड में जो गाना बज रहा है वह मेरे पापा का फेवरेट गाना है, जो मां के लिए वे हमेशा गाते थे। 

पढ़ें: जब गोविंदा से होने लगी निक जोनस की तुलना तो प्रियंका चोपड़ा के पति ने ऐसे किया रिएक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
celebs reaction on Priyanka Chopra emotional note on father Ashok Chopra birth anniversary
Priyanka Chopra - फोटो : social media

बता दें कि फोटो के बैकग्राउंड में फिल्म दिल और मौहब्बत (1968) का गाना 'दिल और मोहब्बत कहां से लाई' चल रहा है। इस गाने  में अशोक कुमार जॉय मुखर्जी और शर्मीला टैगोर नजर आए थे। गौरतलब है कि प्रियंका के पिता को गाने गाना काफी पसंद था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Every year on this day Sid and I would look for ways to surprise you... but we never managed to do so! You always knew everything... So I hope wherever you are, You know that you are with us everyday. In everything I do, I think about your encouragement... In every choice I make, I ask for your affirmation... In everything that happens to me, I am grateful for your blessings. Happy Birthday Dad. I wish you were here everyday! We love you. @siddharthchopra89 @madhumalati P.S. - the background song was one of dad’s favourites... one he always used to sing for mom ❤

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

विज्ञापन
celebs reaction on Priyanka Chopra emotional note on father Ashok Chopra birth anniversary
प्रियंका के पोस्ट पर कमेंट - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा के इस दिल को छूने वाले पोस्ट पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है। अधिकतर सेलेब्स इस पोस्ट पर दिल का इमोजी कमेंट कर रहे हैं। सेलेब्स की लिस्ट में  ईशा गुप्ता, डैनियल जोनस, जैकलीन फर्नांडीस, वीजे अनुष्का, हिना खान, अनुष्का शर्मा, सोनाली बेंद्रे और व्हिटनी वॉल्फ हर्ड  आदि शामिल हैं।

पढ़ें: जेठ की बर्थडे पार्टी में ट्रांसपैरेंट ड्रेस पहन पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, हाथ थामे नजर आए निक जोनस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed