फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Troll: अंजलि की ओवरएक्टिंग, मीटू आरोपी के लिए शहनाज का प्यार; पढ़ें इस हफ्ते क्यों ट्रोल हुए सेलेब्स

Fri, 07 Oct 2022 10:10 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 07 Oct 2022 10:10 AM IST
विज्ञापन
Celebs Troll adipurush saif look anjali arora mms sonu sood railway station video malaika arora copy shehnaaz
अंजलि अरोड़ा और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सितारे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से छाए रहते हैं। फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में हर छोटी बात जानना चाहते हैं और सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी लाइफ से जुड़ी छोटी-छोटी बातें अपने चाहने वालों को बताते हैं। लेकिन इन सबके बीच, कई बार ऐसा भी होता है, जब सोशल मीडिया यूजर्स को फिल्मी दुनिया से जुड़े कलाकारों की कुछ बातें या फिर हरकतें पसंद नहीं आतीं और इसी वजह से वे ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस हफ्ते लोगों के निशाने पर रहे हैं।

 

Celebs Troll adipurush saif look anjali arora mms sonu sood railway station video malaika arora copy shehnaaz
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अंजलि अरोड़ा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अंजलि अरोड़ा का है, जो एमएमएस कांड के बाद से लोगों के निशाने पर हैं। अंजलि अरोड़ा अपने लेटेस्ट वीडियो में तैयार होती दिख रही हैं। इसी दौरान वह फैंस को अपने नए वीडियो के बारे में भी बता रही हैं। इसमें उन्हें लाल कलर का डीप नेक क्रॉप टॉप पहनकर पोज करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, कुछ लोगों को अंजलि का यह वीडियो पसंद नहीं आया और इसी वजह से उन्हें ट्रोल करने लगे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)

Celebs Troll adipurush saif look anjali arora mms sonu sood railway station video malaika arora copy shehnaaz
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनू सूद
बीते दिनों सोशल मीडिया पर सोनू सूद का एक वीडियो सामने आया, जिसमे वह स्टेशन पर सोते हुए नजर आए। इस वीडियो में वह रेलवे स्टेशन पर लगे नल से पानी भी पीते हैं और कहते दिखे, 'बॉस ये जो पानी है ना, दुनिया का कोई भी बिसलरी या मिनरल वॉटर इसका मुकाबला नहीं कर सकता। एकदम सुपरहेल्दी।' सोनू सूद की यह बात कुछ लोगों को रास नहीं आ आई, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया। वीडियो पर एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'मतलब कुछ भी।' दूसरे ने कहा- 'पानी खारा मिलेगा सर'। कुछ लोगों ने ये भी कॉमेंट किया है कि 'लेकिन सर आम आदमी के लिए बहुत सी दिक्कतें है।'
 
Sonu Sood: लोकल ट्रेन में सफर करते नजर आए सोनू सूद, स्टेशन के पानी को मिनरल वॉटर बताने पर हुए ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs Troll adipurush saif look anjali arora mms sonu sood railway station video malaika arora copy shehnaaz
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद
उर्फी जावेद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें उनका लेटेस्ट फैशन चर्चा का केंद्र बना गया। वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि उर्फी ने कपड़े पहने ही नहीं है और सिर्फ वह कांच को पीले रंग से पेंट करने के बाद उसे पकड़े खड़ी हैं। उनके इस लुक को लेकर कई लोगों ने उर्फी को ट्रोल किया है।
 
Urfi Javed: उर्फी ने कपड़ों के बजाए हाथ में पकड़ी सिर्फ कांच की शीट, यूजर्स बोले- ये दुनिया खत्म करके मानेगी

विज्ञापन
Celebs Troll adipurush saif look anjali arora mms sonu sood railway station video malaika arora copy shehnaaz
शहनाज गिल, साजिद खान - फोटो : Social media

शहनाज गिल
बिग बॉस 16 के घर में शनिवार रात बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक साजिद खान की एंट्री हुई। इस दौरान शहनाज गिल साजिद खान को सपोर्ट करती नजर आईं। ऐसा करने पर फैंस शहनाज गिल पर भड़क गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें चापलूस तक करार दे दिया। उनका यह सपोर्ट फैंस को हजम नहीं हो पाया, जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। 

Bigg Boss 16: साजिद खान का समर्थन करने पर ट्रोल हुईं शहनाज गिल, लोगों ने कहा- फेकनाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed