फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: इन बॉलीवुड सितारों ने दिल खोलकर दिखाई दिलदारी, अपने चहेतों को तोहफे में दिया करोड़ों का आलीशान घर

Fri, 25 Aug 2023 12:24 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 25 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Celebs who gifted property to close one kangana ranaut Raj Kundra siddharth Roy Kapoor alia bhatt Salman Khan
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सेलेब्स फिल्मों के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। फिल्मों समेत साइड बिजनेस और विज्ञापनों से सेलेब्स करोड़ों कमाते हैं। करोड़ों कमाने वाले सेलेब्स दिलदारी दिखाने में भी पीछे नहीं हटते, वह अपने खास लोगों को महंगे तोहफे देते हैं। इंडस्ट्री में कुछ सेलेब्स तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने करोड़ों का आलीशान घर और प्रॉपर्टी ही अपने चाहते लोगों को गिफ्ट में दे दी। चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में, जिन्होंने अपने खास लोगों पर दिल खोलकर प्यार लुटाया।
Celebs who gifted property to close one kangana ranaut Raj Kundra siddharth Roy Kapoor alia bhatt Salman Khan
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का। आलिया ने अपने चहेतों पर जमकर प्यार लुटाया है। आलिया ने मुंबई में तीन आलीशान घर खरीदे था, जिसमें से एक एक्ट्रेस ने अपने लिए तो दो घर अपनी बहन शाहीन को गिफ्ट किए हैं, जिसकी कीमत 7.86 करोड़ रुपये की बताई गई है। ये दोनों घर कुल 2.086.75 स्क्वायर फीट के हैं, जबकि आलिया ने अपने लिए 37 करोड़ रुपये का मुंबई के बांद्रा में घर खरीदा था।

Celebs who gifted property to close one kangana ranaut Raj Kundra siddharth Roy Kapoor alia bhatt Salman Khan
सलमान खान - फोटो : Social media
सलमान खान
इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का। अपने सल्लू भाई तो दिलदारी के मामले में सबसे आगे रहते हैं। अपने कई खास लोगों को वह महंगा तोहफा दे चुके हैं। खासकर सलमान अपनी दोनों बहन अलवीरा और अर्पिता पर जान छिड़कते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो भाईजान ने अपनी दोनों बहनों अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा खान को मुंबई में लेविस घर तोहफे में दिए थे, जिनकी कीमत 10 करोड़ रुपये बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Celebs who gifted property to close one kangana ranaut Raj Kundra siddharth Roy Kapoor alia bhatt Salman Khan
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत
इस लिस्ट में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत भी शामिल हैं। कंगना भी अपने परिवार के काफी करीब हैं। कंगना भी करोड़ों का घर गिफ्ट कर दिलदारी दिखा चुकी हैं। दरअसल, कंगना ने अपनी बहन रंगोली और तीन कजिन को चंडीगढ़ में एक-एक फ्लैट गिफ्ट किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए कंगना ने चार करोड़ रुपये खर्चे थे।

विज्ञापन
Celebs who gifted property to close one kangana ranaut Raj Kundra siddharth Roy Kapoor alia bhatt Salman Khan
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी दिलदारी दिखाने के मामले में पीछे नहीं हैं। अदाकारा शिल्पा पति राज ने दुबई के बुर्ज खलीफा में 19वीं फ्लोर पर एक फ्लैट खरीदा था, जिसे उन्होंने अपनी पत्नी को गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत 50 करोड़ बताई गई थी। इतना ही नहीं, राज कुंद्रा ने शिल्पा को इंग्लैंड में करीब 52 करोड़ का बंगला भी गिफ्ट किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed