फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेलिना जेटली ही नहीं इन पांच अभिनेत्रियों ने भी चुने विदेशी दूल्हे, एक ने तो की 10 साल छोटे से शादी

Sun, 24 Nov 2019 11:52 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 24 Nov 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
Celina Jaitly Birthday Special Here 5 Other Actress Who Marry Foreigner boyfriend
सेलिना जेटली - फोटो : file photo

अपना सपना मनी मनी, खेल, नो एंट्री जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं सेलिना जेटली का जन्मदिन 24 नवंबर को होता है। सेलिना ने दुबई के होटल व्यवसायी पीटर हॉग के साथ 2011 में शादी की। पीटर और उनकी मुलाकात पहली बार दुबई में हुई थी। सेलिना उस वक्त दुबई में भारतीय फैशन ब्रांड के स्टोर को लांच करने गई थीं। यह लव एट फर्स्ट साइट था। सेलिना और पीटर के चार बच्चे हैं। साल 2012 में उन्होंने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था जिनका नाम विराज और विंस्टन है। इसके बाद साल 2017 में दोबारा मां बनीं और फिर से उन्हें जुड़वा बच्चे हुए। केवल सेलिना जेटली ही नहीं बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने भी विदेशी हमसफर चुना है।

Celina Jaitly Birthday Special Here 5 Other Actress Who Marry Foreigner boyfriend
Preity Zinta and Gene Goodenough - फोटो : instagram

प्रीति जिंटा
'डिंपल गर्ल' के नाम से मशहूर प्रीति जिंटा की खूबसूरती का तो हर कोई कायल है। प्रीति ने अपने फिल्मी करियर में 'कल हो ना हो', 'वीर जारा' और 'दिल चाहता है' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। जिसके बाद प्रीति ने आईपीएल का रुख किया और फिल्मों से दूरी बना ली। फिल्मी करियर ज्यादा आगे बढ़ता नहीं देख प्रीति ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। उन्होंने अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से साल 2016 में शादी की थी।

Celina Jaitly Birthday Special Here 5 Other Actress Who Marry Foreigner boyfriend
राधिका आप्टे - फोटो : SOCIAL MEDIA

राधिका आप्टे
वेब सीरीज और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी धाक जमा चुकीं एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी अपना जीवनसाथी विदेशी ही चुना। राधिका ने साल 2012 में यूके बेस्ड म्यूजीशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी कर घर बसा लिया। 2011 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी जब राधिका कंटेम्पररी डांस सीखने लंदन गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Celina Jaitly Birthday Special Here 5 Other Actress Who Marry Foreigner boyfriend
Priyanka Chopra - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा 
'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की शादी इस बीते साल की चर्चित शादियों में से एक थी। उन्होंने 10 साल छोटे अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से उदयपुर में शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका की रिसेप्शन पार्टी में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। वहीं निक जोनस की बात करें तो उनका जन्म अमेरिका के टेक्सस में हुआ। निक पेशे से एक सिंगर, लेखक और एक्टर भी हैं। 

विज्ञापन
Celina Jaitly Birthday Special Here 5 Other Actress Who Marry Foreigner boyfriend
Shriya Saran - फोटो : Instagram

श्रिया सरन
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' में नजर आ चुकीं श्रिया सरन ने पिछले साल रूसी ब्वॉयफ्रेंड से शादी की है। उन्होंने अपनी शादी राजस्थान के एक पैलेस में की। श्रिया सरन साउथ सिनेमा की फेमस हीरोइनों में से एक हैं। 'दृश्यम' में उन्होंने अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed