सब्सक्राइब करें

Celina Jaitly: LGBTQIA का पक्ष लेने पर सेलिना को मिली थीं धमकियां, इंडस्ट्री के लोगों ने भी नहीं दिया साथ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 29 Jun 2023 09:59 AM IST
विज्ञापन
Celina Jaitly had to hire extra personal security after she gets death threats supporting LGBTQIA community
सेलिना जेटली

बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और विवादों के लिए चर्चित अभिनेत्री सेलिना जेटली अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। वह अपने विचारों को बड़ी ही मुखरता से सामने रखती हैं और हर चीज का खुलकर समर्थन भी करती हैं। इसी में से एक एलजीबीटीक्यूआईए समुदाय का समर्थन रहा है, जो सेलिन लंबे समय से कर रही हैं। हालांकि, एक कार्यकर्ता के रूप में उनका सफर जरा भी आसान नहीं रहा है। अभिनेत्री  ने खुलासा किया कि जब वह खुलकर इस समुदाय के सपोर्ट में आई थीं, तब यह उनके लिए एक व्यक्तिगत लड़ाई बन गई थी और कोई भी उनका समर्थन करने के लिए आगे नहीं आया, यहां तक कि बॉलीवुड के एलजीबीटीक्यूआईए लोग भी नहीं आए थे।

Trending Videos
Celina Jaitly had to hire extra personal security after she gets death threats supporting LGBTQIA community
सेलिना जेटली

हाल ही में एक इंटरव्यू में, सेलिना ने अपने एलजीबीटीक्यूआईए समुदाय को सपोर्ट करने के सफर के बारे में बताया और कहा, 'जब मैं एलजीबीटीक्यूआईए आंदोलन में कूदी, तो समलैंगिकता को अपराध मानने वाली धारा 377 लगी हुई थी। मैं एक वर्जित मानवाधिकार मुद्दे और 140 से ज्यादा वर्षों से लागू कानून के खिलाफ खड़ी थी। इसको सपोर्ट करने की वजह से मेरे दोस्तों और सहकर्मियों सहित कई लोगों ने मुझसे मुंह मोड़ लिया था। मुझे देश भर के लोगों से धमकिया मिलीं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Celina Jaitly had to hire extra personal security after she gets death threats supporting LGBTQIA community
सेलिना जेटली - फोटो : Instagram

हालांकि, इसने सेलिना जेटली को आंदोलन में मजबूती से खड़े रहने से नहीं रोका। अभिनेत्री ने बताया, 'मैंने धमकियों के बावजूद एलजीबीटीक्यूआईए संगठनों, कार्यक्रमों और फिल्म समारोह का समर्थन किया। मुझे लगातार धमकियां मिल रही थीं। खतरनाक धमकियों के कारण मुझे अपना काम जारी रखने के लिए अपने खर्च पर लाखों रुपये की निजी सुरक्षा भी रखनी पड़ी थी। यहां तक कि फिल्म इंडस्ट्री के एलजीबीटीक्यूआईए सहयोगियों ने भी मुझसे मुंह मोड़ लिया क्योंकि उन्हें चिंता थी कि मेरे साथ किसी भी तरह के जुड़ाव से उनकी पहचान सामने आने का खतरा हो जाएगा।'

Celina Jaitly had to hire extra personal security after she gets death threats supporting LGBTQIA community
सेलिना जेटली - फोटो : सोशल मीडिया

सेलिना ने आगे कहा, 'मैंने अपना आंदोलन जारी रखा क्योंकि मेरी मां हमेशा मुझसे कहती थी कि तुम एक सड़े हुए सेब के कारण पूरा बुशल फेंक नहीं सकते। मेरी खुद की सेक्शुयलिटी के बारे में सवाल उठाए जाने से लेकर चरमपंथियों की धमकियों और मित्र मंडली और फिल्मों से हटाए जाने तक, मैंने यह सब अनुभव किया है।' 
Akshay Oberoi: ऋतिक के साथ पर्दे पर दिखना असली चुनौती, अक्षय ओबेरॉय ने इस तरीके से हासिल की सुडौल मांसपेशियां

विज्ञापन
Celina Jaitly had to hire extra personal security after she gets death threats supporting LGBTQIA community
सेलिना जेटली - फोटो : सोशल मीडिया

सेलिना जेटली के करियर की बात करें तो अभिनेत्री ने 'जांनशीन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद सेलिना ने 'टॉम डिक एंड हैरी', 'अपना सपना मनी मनी', 'नो एंट्री' और 'गोलमाल रिटर्न्स' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन वह ज्यादा सफल न हो सकीं।
Kaun Banega Crorepati 15: नए रूप में लौट रहा 'कौन बनेगा करोड़पति', नया प्रोमो जारी कर मेकर्स ने किया एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed