{"_id":"64b8e5208051711ed90083ba","slug":"celina-jaitly-has-opened-up-on-losing-her-newborn-son-to-a-heart-condition-soon-after-her-father-died-2023-07-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celina Jaitly: 'इस सदमे से निकलने में पांच वर्ष लग गए,' जन्म के साथ बेटे को खोने पर छलका सेलिना जेटली का दर्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Celina Jaitly: 'इस सदमे से निकलने में पांच वर्ष लग गए,' जन्म के साथ बेटे को खोने पर छलका सेलिना जेटली का दर्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:11 PM IST
सार
सेलिना जेटली ने बेटे के जन्म के साथ उसके निधन पर पांच वर्ष बाद चुप्पी तोड़ी है। साथ ही लंबा नोट लिखकर बच्चे को खोने वाले पैरेंट्स को प्रेरित करती नजर आई हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सेलिना जेटली-पीटर हाग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से उस दर्द को साझा किया, जिसेस वह और उनके हसबैंड पीटर हाग गुजरे थे। दरअसल, सेलिना ने सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत बेटे शमशेर की एक तस्वीर साझा कि है, और उस समय को याद किया है, जब वह अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के 32वें सप्ताह में प्रसव पीड़ा में चली गई थीं, और बाद में दिल की बीमारी के कारण उन्होंने बेटे शमशेर को खो दिया था।
Trending Videos
2 of 5
सेलिना जेटली
- फोटो : सोशल मीडिया
सेलिना जेटली ने अपने ऑफिशयिल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत बेटे शमशेर का फोटो साझा कर उनकी याद में एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। सेलिना के नोट के अनुसार, 'हमारे जीवन के इस प्रकरण से निपटने में मुझे 5 वर्ष लग गए, लेकिन आखिरकार मैंने कई माता-पिता की मदद करने के लिए अपने अनुभव के बारे में बात करने का साहस जुटाया, जो पीटर हाग और मेरे पास पहुंचे, क्योंकि वे समय से पहले जन्म और एक बच्चे के खोने के सदमे से जूझ रहे थे। पीटर और मैं चाहते हैं कि ऐसे माता-पिता जानें कि वे इससे उबर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पीटर हाग-सेलिना जेटली
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में सेलिना अपने दिवंगत बेटे को सीने से चिपकाई नजर आ रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस ने ऐसे माता-पिता को सांत्वना देते हुए आगे लिखा, 'व्यक्तिगत अनुभव में हम दोनों इस बात की गारंटी दे सकते हैं कि आपका प्री-मिच्योर बच्चा सच्चा उत्तरजीवी है। प्रीमी हमें विश्वास और प्रार्थना की शक्ति और मानवीय भावना की लड़ाई दिखाते हैं। याद रखें कि अधिकांश समय से पहले जन्मे बच्चे जीवित रहते हैं, और पूरी तरह से सामान्य, स्वस्थ जीवन जीते हैं।'
सेलिना जेटली ने आगे जोड़ा, 'दिल की बीमारी के चलते हमने हमारे जुड़वा बच्चों में से बेबी शमशेर को खो दिया। मेरे पिता के निधन के चलते मुझे प्रेग्नेंसी के 32वें सप्ताह में अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। पीटर और मेरे लिए यह बहुत मुश्किल था, लेकिन अपने दूसरे बच्चे के इस दुनिया में आने के लिए हम अपनी आंखों में लाखों आंसू लिए कई बार मुस्कुराए। उसके जन्म के बाद उसे तुरंत एनआईसीयू में इनक्यूबेटर में ले जाया गया। एनआईसीयू में एक अजीब माहौल था। हम यह नहीं समझ पा रहे थे कि आगे अच्छा होने वाला है या बुरा, लेकिन, कोई और ऑप्शन नहीं था। मैं और पीटर कुछ महीनों के लिए दुबई के एक अस्पताल में चले गए, क्योंकि शमशेर की मृत्यु ने हमें आर्थर को लेकर और भी चिंतित कर दिया था। तो कृपया जान लें कि आप जो महसूस कर रहे हैं उसमें आप अकेले नहीं हैं।'
वर्ष 2011 में सेलिना जेटली, ऑस्ट्रियाई होटल बिजनेसमैन पीटर हाग के साथ शादी के बंधन में बंधीं। इसके बाद मार्च 2012 में वह जुड़वा बच्चों की मां बनीं। वर्ष 2017 में सेलिना वापस से प्रेग्नेंट हुईं। एक्ट्रेस ने फिर से जुडवा बेटों को जन्म दिया, जिसमें से शमशेर की दिल की बीमारी की वजह से मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X