फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celina Jaitly: समलैंगिक विवाह पर आए फैसले पर सेलिना जेटली ने जताई निराशा, बोलीं- कोई गलत मांग नहीं की जा रही

Wed, 18 Oct 2023 06:38 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 18 Oct 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
Celina Jaitly reacts on Supreme Court Refusal To Legalise Same Sex Marriage In India said she is disappointed
सेलिना जेटली - फोटो : instagram
इस समय पूरे देशभर में जिस एक चीज की चर्चा जोरों पर हो रही है वह सेम सेक्स मैरिज पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले की है। बीते दिन भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने सेम सेक्स मैरिज पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया है। इस फैसले से एलजीबीटी समुदाय के लोगों को गहरा झटका लगा है। जहां एक तरफ देश में इस बात पर गर्मा-गर्मी का माहौल बना हुआ है, वहीं विदेश में बैठीं से सेलिना जेटली ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर रिएक्ट किया है। चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने इस फैसले पर क्या प्रतिक्रिया दी...
Celina Jaitly reacts on Supreme Court Refusal To Legalise Same Sex Marriage In India said she is disappointed
सेलिना जेटली

किसी जमाने में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर रहीं सेलिना जेटली बेशक पिछले काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर हों, लेकिन वह अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। सेलिना अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं, जिन पर उनके प्रशंसक खूब प्यार बरसाते हैं। सेलिना जेटली एक बार फिर चर्चा में हैं और वजह सुप्रीम कोर्ट द्वारा  समलैंगिक विवाह को मंजूरी न मिलना है। फैसले के बाद, अभिनेत्री सेलिना जेटली ने इस पर अपनी निराशा व्यक्त की है।
Chandramukhi 2: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी कंगना की 'चंद्रमुखी 2', जानें दर्शक कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

Celina Jaitly reacts on Supreme Court Refusal To Legalise Same Sex Marriage In India said she is disappointed
सेलिना जेटली - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले 20 वर्षों से एलजीबीटी कार्यकर्ता रही सेलिना जेटली एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में कहा कि शादी पर फैसला निराशाजनक है। सेलिना ने कहा, 'एलजीबीटी कार्यकर्ता के रूप में पिछले 20 वर्षों की अपनी यात्रा में मैंने जो कुछ कहा है, वह यह है कि एलजीबीटी समुदाय अधिकारों के एक अलग समूह की मांग नहीं कर रहा है। वे केवल उन अधिकारों की मांग कर रहे हैं, जो भारत के हर दूसरे नागरिक के पास हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Celina Jaitly reacts on Supreme Court Refusal To Legalise Same Sex Marriage In India said she is disappointed
सेलिना जेटली - फोटो : सोशल मीडिया

सेलिना ने आगे कहा कि, 'शादी और परिवार का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है, जो एक इंसान के पास हो सकता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि संसद स्पेशल मैरिज एक्ट को उन्नत करेगी और इसे लिंग तटस्थ बनाएगी। मैं समलैंगिक जोड़ों को दिए जा सकने वाले अधिकारों और लाभों की जांच करने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगी।' अभिनेत्री के अनुसार,  यह सही दिशा में एक कदम है क्योंकि रोम सिर्फ एक दिन में नहीं बना था।
Pulkit Samrat: नशे में धुत होकर गाड़ी चलाते थे पुलकित सम्राट! 'फुकरे 3' फेम अभिनेता ने सुनाया मजेदार किस्सा

विज्ञापन
Celina Jaitly reacts on Supreme Court Refusal To Legalise Same Sex Marriage In India said she is disappointed
सेलिना जेटली - फोटो : सोशल मीडिया

सेलिना जेटली के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'जानशीन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें फरदीन खान मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा वह 'नो एंट्री', 'मनी है तो हनी है','अपना सपना मनी मनी', 'गोलमाल रिटर्न्स' और 'पेइंग गेस्ट्स' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed