अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' लगातार चर्चा में बनी हुई है। ओटीटी पर रिलीज हुई कठपुतली समेत इस साल अक्षय का ये पांचवां प्रोजेक्ट है। जिसे लेकर इस समय वह प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में हाल ही में 'राम सेतु' का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था। हालांकि किसी भी फिल्म के लिए प्रमोशन और अन्य चीजों में सबसे ज्यादा जरूरी होता है, सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट हासिल करना। क्योंकि इसके बिना फिल्म को पर्दे पर रिलीज ही नहीं किया जा सकता है। राम सेतु को भी सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट दे दिया गया है, लेकिन जानकारी सामने आई है कि आपत्ति जताते हुए सेंसर बोर्ड ने इसके कुछ डायलॉग्स पर कैंची चलाने के साथ ही बदलाव भी करवाए हैं।
Ram Setu: अक्षय कुमार की 'राम सेतु' के इन डायलॉग्स पर चली कैंची, मिला U/A सर्टिफिकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन डायलॉग्स में किए गए बदलाव
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सीबीएफसी ने अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु को U/A सर्टिफिकेट प्रदान कर दिया है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने इसके कुछ डायलॉग्स पर आपत्ति भी जताई है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म में कई जगहों पर राम संवाद का इस्तेमाल किया गया था, जिसको बदलकर श्रीराम करने को कहा गया है, वहीं इसी रह से कई जगह पर बुद्ध का जिक्र था, जिसे बदलकर भगवान बुद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं।
'राम सेतु' के इन डायलॉग्स पर चली कैंची
अक्षय कुमार की 'राम सेतु' में भले ही भगवान श्रीराम की सेना द्वारा बनाए गए रामसेतु के इर्द गिर्द कहानी बुनी गई है लेकिन इसे आधुनिकता से जोड़कर बनाया गया है। जानकारी है कि फिल्म में एक डायलॉग को 'ये सब कौन से इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाया जाता है' से बदल दिया गया है। वहीं एक फायरिंग सीन में जय श्री राम का नारे को हटाने का निर्देश दिया गया है।
डिस्क्लेमर में भी हुए बदलाव
सेंसर बोर्ड ने राम सेतु के डायलॉग्स पर तो कैंची चलाई ही है, इसके अलावा इसके डिस्क्लेमर में भी बदलाव करने को कहा गया है। साथ ही इसकी समय अवधि भी बढ़ाई गई है, ताकि दर्शकों को इसे सही प्रकार से पढ़ने का समय मिल सकें। फिलहाल बता दें कि 'राम सेतु' को 25 अक्टूबर यानी दीवाली के मौके पर रिलीज किया जाना है।