सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: सेंट्रल विस्टा के उद्घाटन पर पहुंचीं कंगना, बोलीं-सत्ता के भूखे नहीं थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 08 Sep 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Central vista project: Kangana Ranaut spoke at the inauguration of kartavya Path and Netaji Statue
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने बेबाक बयानों के चलते आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज अभिनेत्री दिल्ली में सेंट्रल विस्टा पहुंची थीं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन किया। इसके साथ ही इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस दौरान अभिनेत्री ने नेता सुभाष चंद्र बोस को लेकर बात की और कहा कि नेताजी सत्ता के भूखे नहीं थे।

Trending Videos
Central vista project: Kangana Ranaut spoke at the inauguration of kartavya Path and Netaji Statue
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कंगना रणौत ने कर्तव्य पथ और नेताजी की प्रतिमा के अनावरण के दौरान कहा, 'ऐसा नहीं है कि हमें भूख हड़ताल पर जाकर या दांडी मार्च करके ही आजादी मिली है। इसके लिए लाखों लोगों ने अपना खून बहाया है। नेताजी ने भारत की दुर्दशा को पूरी दुनिया के सामने दिखाया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस सत्ता के भूखे नहीं थे, नेताजी आजादी के भूखे थे और उन्होंने देश को आजादी दिलाई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Central vista project: Kangana Ranaut spoke at the inauguration of kartavya Path and Netaji Statue
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा कर्तव्य पथ के नाम पर किए गए सवाल पर कंगना ने कहा, 'ये जो रास्ता है कर्तव्य पथ, इस पर आनी वाली कई पीढ़ियां चलेंगी। अगर आप राजपथ नाम रखेंगे तो ये वैसा रास्ता होगा, ये कर्तव्य पथ है, ये मार्गदर्शन है।'
 

Central vista project: Kangana Ranaut spoke at the inauguration of kartavya Path and Netaji Statue
मोहित चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, इसके अलावा गायक मोहित चौहान भी यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह एक महान इशारा है। हमें देश के लिए लड़ने वाले लोगों को सम्मान देने की जरूरत है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा का वजन 65 मीट्रिक टन है, जिसे ग्रेनाइट पत्थर पर उकेरा गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed