फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने विराट के साथ शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, रणवीर सिंह ने दी यह प्रतिक्रिया

Mon, 12 Sep 2022 06:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 12 Sep 2022 06:34 PM IST
विज्ञापन
Chakda Xpress actress Anushka Sharma shares romantic photos with Virat Kohli from UK Ranveer Singh reacted
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार हैं। फैंस इन्हें परफेक्ट कपल कहते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों यूके में हैं, जहां उनकी आगामी फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग चल रही है। इस बीच अनुष्का ने विराट कोहली के साथ अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

Chakda Xpress actress Anushka Sharma shares romantic photos with Virat Kohli from UK Ranveer Singh reacted
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Anushka Sharma/Instagram

अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह पोस्ट शेयर की है। तस्वीरें में वह और विराट कॉफी डेट एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। अनुष्का ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली दो तस्वीरों में अनुष्का और विराट का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। वहीं, तीसरी तस्वीर दरअसल सेल्फी है, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। 

Chakda Xpress actress Anushka Sharma shares romantic photos with Virat Kohli from UK Ranveer Singh reacted
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

बता दें कि विराट कोहली हाल ही में एशिया कप 2022 के लिए यूएई में थे। जिसके बाद यूके में उन्होंने अनुष्का को ज्वॉइन किया। तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि अनुष्का और विराट क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। दोनों ओपन एरिया में कॉफी टेबल पर बैठे हैं। पोस्ट के साथ अनुष्का ने कैप्शन में हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। फोटो में अनुष्का ने गुलाबी रंग के जॉगर्स के साथ ब्लैक कलर की स्वीटशर्ट पहनी है। वहीं, विराट ब्लैक जींस और ऑलिव जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विज्ञापन
विज्ञापन
Chakda Xpress actress Anushka Sharma shares romantic photos with Virat Kohli from UK Ranveer Singh reacted
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट पर फैंस की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। अनुष्का के भाई कर्णेश शर्मा ने उनके इस पोस्ट पर हार्ट का इमोजी बनाया। वहीं, रणवीर सिंह, शिबानी दांडेकर और जोया अख्तर ने भी हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। यूजर्स भी दोनों की फोटोज पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने की तैयारी में हैं। वह इस वक्त 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। बता दें कि अनुष्का आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed