फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjay Dutt:  तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं संजय दत्त, खूंखार विलेन के किरदार में आएंगे नजर

Mon, 12 Sep 2022 06:07 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 12 Sep 2022 06:07 PM IST
विज्ञापन
sanjay dutt will debut in tamil film industry with thalapathy vijay next directed by lokesh kanagaraj
संजय दत्त, थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी के दर्शकों को अब साउथ की फिल्में काफी पसंद आ रही हैं। यही वजह है कि दर्शक पिछले काफी समय से हिंदी सिनेमा की फिल्मों को नकार रहे हैं। पिछले करीब 9 महीनों बाद बॉक्स ऑफिस पर हिंदी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' शानदार कमाई कर रही है। वहीं साउथ में हिंदी दर्शकों की संख्या बढ़ने के कारण साउथ फिल्म इंडस्ट्री को भी फायदा हुआ है। दक्षिण की तरफ फैंस का बढ़ता झुकाव देखते हुए अब हिंदी से कलाकार भी साउथ की तरफ रुख कर रहे हैं। 

sanjay dutt will debut in tamil film industry with thalapathy vijay next directed by lokesh kanagaraj
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में खबर आई थी कि लोकेश कनगराज की फिल्म में थलापति विजय एक गैंगस्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनका रोल बाशा फिल्म में रजनीकांत के रोल से प्रेरित होगा। अब खबर आ रही है कि लोकेश ने इस फिल्म के बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को भी अप्रोच किया है।  हालांकि फिल्म का नाम अभी तक सामने नहीं आ पाया है, लेकिन इस खबर को सुनने के बाद संजय दत्त के फैंस काफी खुश हो जाएंगे। 

sanjay dutt will debut in tamil film industry with thalapathy vijay next directed by lokesh kanagaraj
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुतााबिक लोकेश कनगराज की ये फिल्म गैंगस्टर पर आधारित है। इस फिल्म के लिए एक से अधिक विलेन्स की जरूरत है। ऐसे में लोकेश के लिए संजय दत्त से बेहतर ऑप्शन क्या हो सकता था। कुछ समय पहले लोकेश और संजय दत्त फिल्म को लेकर बात करते नजर आए थे। जिसके बाद उन्होंने संजय दत्त को 10 करोड़ रुपये फीस के साथ फाइनल कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt will debut in tamil film industry with thalapathy vijay next directed by lokesh kanagaraj
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

लोकेश कनगराज की फिल्म विक्रम को साउथ के साथ-साथ हिंदी में भी काफी पसंद किया गया है, यही वजह है कि उन्होंने फिर पैन इंडिया फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर तक शुरू कर दी जाएगी। वहीं अगले साल दिवाली तक इस फिल्म को रिलीज करने का प्लान भी है। ऐसे में थलापति विजय और संजय दत्त के फैंस के लिए साल 2023 काफी एक्साइटमेंट से भरा होने वाला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed