फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharti Singh: भारती सिंह ने बेटे गोला के साथ साझा की क्यूट फोटो, फैंस लुटा रहे प्यार

Mon, 12 Sep 2022 05:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 12 Sep 2022 05:53 PM IST
विज्ञापन
Bharti Singh shares a cute photo with son Golla in  Lord Krishna dress fans showers blessings and love
भारती सिंह अपने बेटे गोला के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती नजर आती हैं। काम से अलग भारती सिंह अपनी फैमिली लाइफ को भी खूब एंजॉय कर रही हैं। वह अपने परिवार को पूरा वक्त देती हैं। भारती अपनी फैमिली फोटोज भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर भारती ने अपनी और बेटे गोला की बेहद क्यूट फोटो साझा की है।

Bharti Singh shares a cute photo with son Golla in  Lord Krishna dress fans showers blessings and love
भारती सिंह - फोटो : insta

भारती सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे गोला के साथ अपनी फोटो शेयर की है। यह ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। तस्वीर में भारती सिंह लहंगा पहने नजर आ रही हैं। वहीं, बेटा गोला कान्हा की ड्रेस में नजर आ रहा है। 

Bharti Singh shares a cute photo with son Golla in  Lord Krishna dress fans showers blessings and love
भारती सिंह ने पहली बार दिखाया अपने बेटे का चहरा - फोटो : social media

फोटो में भारती सिंह का लुक बेहद प्यारा लग रहा है। उन्होंने मांग टीका और बड़े-बड़े ईयरिंग्स और गजरे के साथ अपने लुक को कंपलीट किया है। वहीं कान्हा की ड्रेस पहने बेटा गोला भी बेहद क्यूट लग रहा है। उसके सिर पर मोरपंख लगा हुआ है। इस तस्वीर के साथ भारती सिंह ने कैप्शन में लिखा है, 'गोला और उसकी मम्मी।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharti Singh shares a cute photo with son Golla in  Lord Krishna dress fans showers blessings and love
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भारती सिंह की इस तस्वीर पर यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, सेलेब्स भी इस फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक्टर अभिषेक वर्मा ने लिखा, 'जैसी मां वैसा बेटा।' म्यूजिशियन हर्षदीप कौर ने लिखा, 'क्यूटीज।' एक यूजर ने लिखा, 'हाय नजर न लग जाए।' एक यूजर ने लिखा, 'कोई इतना प्यारा कैसे हो सकता है।' बता दें कि भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को बेटे को जन्म दिया। बता दें कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया अक्सर अपने बेटे गोला के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल पर भी ये वीडियोज अपलोड करते हैं। बता दें कि भारती सिंह जल्द ही सिंगिंग रियलिटी शो 'सारेगामापा लिटिल चैम्प्स 'को होस्ट करती नजर आएंगी। इसके अलावा वह कपिल शर्मा के शो में भी नजर आएंगी। हालांकि, भारती ने यह क्लियर कर दिया है कि वह कपिल के शो के कुछ ही एपिसोड्स में हिस्सा लेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed