{"_id":"631f23ce799e0e294d2674a0","slug":"brahmastra-worldwide-collection-225-crore-alia-bhatt-expressed-gratitude-to-audience","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: 'ब्रह्मास्त्र' की तीन दिन की कमाई देख खुश हुईं आलिया, सोशल मीडिया पर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt: 'ब्रह्मास्त्र' की तीन दिन की कमाई देख खुश हुईं आलिया, सोशल मीडिया पर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 12 Sep 2022 05:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'ब्रह्मास्त्र' की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता से फिल्म की पूरी टीम काफी खुश हैं। फिल्म को लेकर लोगों के रिस्पॉन्स से आलिया भट्ट भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन दिनों में वर्ल्डवाइड 225 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के अच्छे प्रदर्शन पर आलिया ने अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए खुशी जाहिर की है।
2 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आलिया ने सोमवार को फिल्म से जुड़ा एक छोटा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें आधिकारिक रूप से यह बताया गया है कि 'ब्रह्मास्त्र' ने दुनियाभर में 225 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस वीडियो के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'प्रकाश से भरा वीकएंड। हमारा दिल प्यार से भर गया है। दर्शकों की बहुत आभारी हूं।' आलिया के अलावा फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने भी एक नोट लिखकर 225 करोड़ के कलेक्शन पर अपनी खुशी जताई है।
बता दें कि ब्रह्मास्त्र एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अमिताभ बच्चन, अक्किनेनी नागार्जुन और मौनी रॉय अहम किरदार में हैं। इसके अलावा फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का भी कैमियो है। इसका निर्माण स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा किया गया है। यह फिल्म अभी तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 400 करोड़ रुपये से अधिक के बजट पर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ब्रह्मास्त्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा आलिया भट्ट फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा की सह-कलाकार होंगी। इसके अलावा वह रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और एक हॉलीवुड फिल्म, हार्ट ऑफ स्टोन में भी नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।