फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Idol Winners: कोई बना सिंगर तो कोई हुआ गुमनाम, जानें अब क्या करते हैं इंडियन आइडल के पुराने विनर्स

Mon, 12 Sep 2022 05:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 12 Sep 2022 05:49 PM IST
सार

टेलीविजन का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है। इस शो के कई सीजन आ चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी शो की लोकप्रियता में किसी भी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिली है।

विज्ञापन
Indian Idol Winners List know Where and What Are They Doing Nowadays From Salman Ali to Vipul Mehta
Indian Idol Winners - फोटो : Social media

टेलीविजन का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा शो रहा है। इस शो के कई सीजन आ चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी शो की लोकप्रियता में किसी भी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिली है। इसके लिए हर नए सीजन को फैंस उसी चाव और लगाव से देखते हैं। दर्शकों के इसी प्यार को देखते हुए मेकर्स ने शो का नया सीजन शुरू कर दिया है। बीते शनिवार 10 सितंबर से इंडियन आइडल का 13वां सीजन शुरू हो चुका है। यह शो एक बार फिर अपने विनर की तलाश में लंबा सफर तय करने वाला है। ऐसे में जानते हैं इंडियन आइडल के बीते 12 सीजन के विनर आप कहां और क्या कर रहे हैं।

Indian Idol Winners List know Where and What Are They Doing Nowadays From Salman Ali to Vipul Mehta
अभिजीत सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिजीत सावंत

इंडियन आइडल की शुरुआत साल 2005 से हुई थी। शो के इस सीजन को अभिजीत सावंत ने जीता था। पहले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद से ही वह काफी मशहूर हो गए थे। हालांकि, 1-2 एल्बम्स के बाद ही अभिजीत अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए।

Indian Idol Winners List know Where and What Are They Doing Nowadays From Salman Ali to Vipul Mehta
संदीप आचार्य - फोटो : फाइल

संदीप आचार्य

इंडियन आईडल 2 को संदीप आचार्य ने जीता था। इस शो को जीतने के बाद उन्हें एक म्यूजिक एल्बम का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला था। यह वही सीजन था, जिसमें बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं, लेकिन वह इस शो में तीसरे राउंड से ही बाहर हो गई थीं। वही संदीप आचार्य की बात करें तो साल 2013 में संदीप ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol Winners List know Where and What Are They Doing Nowadays From Salman Ali to Vipul Mehta
प्रशांत तमांग - फोटो : Social media

 प्रशांत तमांग

इंडियन आइडल के तीसरे सीजन में नजर आए प्रशांत तमांग ने अपनी आवाज से हर किसी को दीवाना बना दिया था। अपने आवाज के इसी जादू के चलते उन्होंने शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इंडियन आईडल जीतने से पहले प्रशांत पुलिस ऑर्केस्ट्रा में गाते थे। हालांकि अब वह क्या कर रहे हैं इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Indian Idol Winners List know Where and What Are They Doing Nowadays From Salman Ali to Vipul Mehta
सौरभी देवबर्मा - फोटो : Social media

सौरभी देवबर्मा

सौरभी देवबर्मा ने इंडियन आइडल 4 का खिताब अपने नाम किया था। इस शो की ट्रॉफी जीतने वाली सौरभी पहली फीमेल कंटेस्टेंट थीं। कपिल थापा को हराते हुए सौरभी ने इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था और बाद में दोनों ने आपस में शादी भी रचाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed