{"_id":"5c14b11fbdec22554b33c051","slug":"chamma-chamma-song-launch-eli-everam-replaced-urmila-matondkar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 साल बाद 'छम्मा छम्मा' गाने का रीमिक्स, इस एक्ट्रेस ने ली उर्मिला मातोंडकर की जगह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
20 साल बाद 'छम्मा छम्मा' गाने का रीमिक्स, इस एक्ट्रेस ने ली उर्मिला मातोंडकर की जगह
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:19 PM IST
बॉलीवुड में रीमिक्स गानों का दौर चल रहा है। उर्मिला मातोंडकर पर फिल्माए गए गाने छम्मा-छम्मा एली एवराम और अरशद वारसी थिरकते हुए नजर आए। दोनों परफेक्ट डांसर हैं। दोनों का एनर्जी लेवल भी हमेशा हाई रहता है। दोनों एक साथ बड़े परदे पर इसी गाने पर थिरकते नजर आएंगे फिल्म फ्रॉड सैंया में।
Trending Videos
2 of 5
छम्मा
- फोटो : SELF
इस फिल्म से मशहूर राइटर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर प्रकाश झा की बेटी दिशा भी फिल्म प्रोड्यूसर बन गई हैं। अरशद मानते हैं कि फिल्म फ्रॉड सैंया दूसरी कॉमेडी फिल्मों से काफी अलग है और इसके लिए वह फिल्म के राइटर्स को पूरा क्रेडिट देते हैं। अरशद वारसी ने बताया कि ये फिल्म ऐसी है जिसमें कॉमेडी आपको जबरदस्ती ठूंसी हुई नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
chamma chamma song
- फोटो : you tube
फिल्म फ्रॉड सैंया के डायरेक्टर हैं सौरभ श्रीवास्तव, जिन्होंने इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन से खुद को दूर रखे जाने के बाद अपना नाम फिल्म के क्रेडिट से हटाने की गुजारिश की। इस इवेंट में भी वह नहीं पहुंचे। हालांकि अरशद का मानना है कि उन्हें यहां होना चाहिए था।
4 of 5
urmila matondkar
छम्मा छम्मा गाना 20 साल पहले आई फिल्म चाइना गेट में उर्मिला मातोंडकर पर फिल्माया गया था। ये गाना सुपरहिट रहा था। एली एवराम को लगता है कि क्लासिक गाने रीमिक्स करना समय की जरुरत है और दर्शक भी इसे पसंद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
chamma chamma song
- फोटो : you tube
प्रकाश झा के बैनर तले बनी इस फिल्म में सौरभ शुक्ला भी दमदार किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी बिहार के एक ऐसे शख्स की कहानी है जो सिर्फ पैसे कमाने के लिए एक दर्जन शादियां कर लेता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।