फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनिवार को ‘चांद मेरा दिल’ पर भारी पड़ी ‘पति पत्नी और वो दो’, दोनों फिल्मों का अब तक कुल इतना हुआ कलेक्शन

Sat, 30 May 2026 10:14 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 30 May 2026 10:14 PM IST
सार

Box Office Collection: ‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ के बीच जारी टक्कर में शनिवार को कौन पड़ा किस पर भारी? जानिए किसकी रही कितनी कमाई…

विज्ञापन
Chand Mera Dil Vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Ayushmann Khurrana Film Beat Ananya Panday Movie
चांद मेरा दिल vs पति पत्नी और वो दो - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि, ‘चांद मेरा दिल’ जहां एक हफ्ता पूरा करके दूसरे हफ्ते में चल रही है। वहीं ‘पति पत्नी और वो दो’ बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर चुकी है और अपने तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों को खींच रही है। अब जानते हैं कि शनिवार को इन दोनों फिल्मों ने किया कैसा प्रदर्शन?

Chand Mera Dil Vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Ayushmann Khurrana Film Beat Ananya Panday Movie
चांद मेरा दिल - फोटो : सोशल मीडिया

चांद मेरा दिल
अनन्या पांडे और लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ बॉक्स ऑफिस पर आठ दिन पूरे कर चुकी है। अब फिल्म के नौवें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘चांद मेरा दिल’ ने अपने दूसरे शनिवार को 9वें दिन 1.40 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके साथ ही 9 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 22.15 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

Chand Mera Dil Vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Ayushmann Khurrana Film Beat Ananya Panday Movie
फिल्म 'चांद मेरा दिल' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘चांद मेरा दिल’ का अब तक का कलेक्शन

  • ‘चांद मेरा दिल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 3 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 3.75 और तीसरे दिन 4.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
  • चौथे दिन सोमवार को फिल्म 2.25 और पांचवें दिन मंगलवार को 2.10 करोड़ रुपए ही जुटा पाई।
  • इसक बाद छठे दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपए और सातवें दिन गुरुवार को फिल्म सिर्फ 2.20 करोड़ रुपए ही हासिल कर पाई।
  • जबति आठवें दिन ‘चांद मेरा दिल’ का कलेक्शन सिर्फ 68 लाख रुपए ही रह गया।
  • अब नौवें दिन ‘चांद मेरा दिल’ ने शनिवार को 1.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chand Mera Dil Vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Ayushmann Khurrana Film Beat Ananya Panday Movie
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

पति पत्नी और वो दो
आयुष्मान खुराना की तीन हीरोइनों वाली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते में आगे बढ़ रही है। फिल्म ने 16वें दिन अपने तीसरे शनिवार को 1.61 करोड़ रुपए की कमाई की है। इससे पहले शुक्रवार को फिल्म की कमाई 1.25 करोड़ रुपए रही थी। इस तरह से अब 16 दिनों में ‘पति पत्नी और वो दो’ का कुल कलेक्शन 44.81 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
Chand Mera Dil Vs Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Ayushmann Khurrana Film Beat Ananya Panday Movie
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

‘पति पत्नी और वो दो’ का अब तक का कलेक्शन

  • ‘पति पत्नी और वो दो’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 4 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • इसके बाद फिल्म ने शनिवार और रविवार को क्रमश: 5.75 और 7.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
  • इसके बाद पहले हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 29 करोड़ रुपए ही पहुंच पाया।
  • अपने दूसरे हफ्ते में फिल्म ने सिर्फ 12.51 करोड़ रुपए ही जुटा पाए।
  • अब तीसरे हफ्ते में शुक्रवार और शनिवार को फिल्म ने क्रमश: 1.25 और 1.61 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed