{"_id":"5be6731dbdec22694e6b7fe7","slug":"chandigarh-ayushmann-khurrana-wife-tahira-kahyap-emotional-interview-on-breast-cancer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो ब्रेस्ट कैंसर से ऐसे लड़ रही हैं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा, बात करते हो गईं भावुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
...तो ब्रेस्ट कैंसर से ऐसे लड़ रही हैं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा, बात करते हो गईं भावुक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 10 Nov 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
ताहिरा कश्यप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इरफान खान और सोनाली बेंद्रे की तरह आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप पर कैंसर से लड़ रही हैं, और इस बारे में उन्होंने खुलकर बात की, पर वे भावुक हो गईं।
ताहिरा कश्यप
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को ब्रेस्ट कैंसर का जीरो स्टेज डिटेक्ट हुआ है। उन्होंने इस जंग में जो नए अनुभव सीखे हैं वे उन्होंने शुक्रवार को फोर्टिस अस्पताल मोहाली में रोटरी चंडीगढ़ शिवालिक (आरसीएस) द्वारा आयोजित एक समारोह में व्यक्त किए। ताहिरा ने बताया कि मुझे राइट ब्रेस्ट में हाई ग्रेड मेलीगनेंट सेल्स के साथ डीसीआईएस (सीटू में डक्टल कार्सिनोमा) होने का पता चला था।
tahira kashyap
ताहिरा ने बताया कि सीधे शब्दों में कहें कि वह स्टेज जीरो कैंसर/प्री-कैंसर्स स्टेज है। इसमें एक निहित क्षेत्र में कैंसर कोशिकाएं तेजी से बढ़ती हैं। जब इस परिस्थिति की पुष्टि हुई तो मेरे पति और मैंने इसका उपचार करने के साथ ही एक खुशहाल जीवन जीने का फैसला किया। घर जाने और इसके बारे में चिंता करने के बजाय हम उस शाम को एक फिल्म देखने गए और फिर ऑपरेशन की तारीख मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताहिरा कश्यप
ताहिरा ने बताया कि मैंने एक मास्टक्टोमी करवाई और वर्तमान में एक सुरक्षात्मक उपाय के रूप में कीमोथैरेपी से गुजर रही हूं। वे तीन कीमोथैरेपी का सामना कर चुकी हैं। इस बाधा ने जीवन की एक नई परिभाषा दी है। अपने जीवन के इस नाटकीय घटनाक्रम के नायक बनने के लिए विश्वास और साहस रखें। नियमित चिकित्सा देखभाल और सकारात्मक बने रहने से आप किसी भी बीमारी से उबर सकते हैं।
विज्ञापन
ताहिरा कश्यप
सभी उम्र की महिलाएं बने जागरूक
ताहिरा कश्यप ने कहा कि मैं चाहती हूं कि सभी उम्र की महिलाएं जागरूक हों। मैं 35 वर्ष की हूं, और मैंने दो बार मैमोग्राम भी करवाया था। अगर कोई लक्षण आ जाता है तो इसे एक सुरक्षात्मक ताकत के रूप में सोचें और स्वयं की जांच करें। वहीं, डॉ. अतुल जोशी ने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे आम कैंसर में से एक बन गया है। दुर्भाग्यवश महिलाएं देर से इलाज शुरू करती हैं क्योंकि उन्हें इसका पता भी देरी से ही चलता है। इसे जल्द पहचानने के लिए अधिक जोर लगाया जाना चाहिए ताकि न सिर्फ इसका इलाज शुरू हो सके बल्कि इस रोग से मुक्ति प्राप्त की जा सके।