फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा की शादी से पहले किया जाएगा ये खास काम, दो रिसेप्शन...और दुनिया देखेगी वेडिंग

Sun, 18 Nov 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sun, 18 Nov 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Ginni Chatrath, Comedian Kapil Sharma Wedding Schedule
kapil sharma, ginni chatrath - फोटो : amar ujala
कॉमेडियन कपिल शर्मा के 7 फेरे लेने से पहले घर में एक बेहद खास काम किया जाएगा। दो-दो रिसेप्शन होंगे और पूरी दुनिया ये रॉयल वेडिंग देखेगी।
Chandigarh, Ginni Chatrath, Comedian Kapil Sharma Wedding Schedule
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा अपनी बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ से 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। तैयारियां शुरू हो गई हैं, वेडिंग का शेड्यूल भी जारी हो गया। 10 दिसंबर से विवाह ही रस्में शुरू हो जाएंगी। इस दिन कपिल की बहन के घर में माता का जागरण रखा गया है।

 
Chandigarh, Ginni Chatrath, Comedian Kapil Sharma Wedding Schedule
कपिल शर्मा - फोटो : ट्विटर
जागरण के अगले दिन गिन्नी के घर में संगीत और मेहंदी सेरेमनी होगी। दो रिसेप्शन, एक 14 दिसंबर को अमृतसर में होगा। इस रिसेप्शन में दोनों तरफ से करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। दूसरा 24 दिसंबर को मुंबई में होगा, जिसमें उनके  खास दोस्त और बॉलीवुड, टॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, Ginni Chatrath, Comedian Kapil Sharma Wedding Schedule
kapil sharma
शादी के लिए जालंधर का कबाना रिसॉर्ट बुक किया गया है। 2 दिन के लिए इस रिसॉर्ट को बुक कर लिया गया है। शादी लैविश तरीके से होगी। शुरू से लेकर आखिर तक सभी रीति रिवाज निभाए जांएगे। शादी में सिर्फ खाने पर 15 लाख रुपए खर्च होंगे। 150-200 मेहमानों की लिस्ट तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन
Chandigarh, Ginni Chatrath, Comedian Kapil Sharma Wedding Schedule
कॉमेडियन कपिल शर्मा
बताया जा रहा है कि शादी में वेज और नॉन वेज दोनों तरह के फूड उपलब्ध होंगे। पंजाबी फूड के अलावा 100 से ज्यादा व्यंजन शादी में परोसे जाएंगे। खबर है कि कपिल ने अपनी शादी के लिए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण जैसे बड़े स्टार्स को न्योता दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed