फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandigarh University MMS Leak: 'समय आ गया है कि हम...', एमएमएस लीक कांड पर आया सोनू सूद का रिएक्शन

Sun, 18 Sep 2022 04:21 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 18 Sep 2022 04:21 PM IST
विज्ञापन
chandigarh university mms leaked case actor sonu sood says It’s time for us to stand with our sisters
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्राओं का एमएमएस लीक कांड इस समय सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि इस घटना के बाद से आठ छात्राओं ने जान देने की कोशिश की है, जिनमें से एक ही हालत नाजुक बताई जा रही है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी केस के नाम पर कई फर्जी वीडियो भी भेजे जा रहे हैं। इसी बीच घटना को लेकर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्णं बताते हुए इस मामले पर संज्ञान लेने के लिए कहा है। 

chandigarh university mms leaked case actor sonu sood says It’s time for us to stand with our sisters
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

चंडीगढ़ में हुए मामले को लेकर सोनू सूद ने लिखा- 'चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में जो कुछ हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। समय आ गया है कि हम अपनी बहनों के साथ खड़े हों और एक जिम्मेदार समाज की मिसाल कायम करें। यह हम सभी के लिए परीक्षा की घड़ी है, न कि पीड़ितों के लिए। जिम्मेदार बनें'। बता दें कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की छात्राओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो के लीक और वायरल होने के बाद छात्राओं ने कल रात विरोध प्रदर्शन किया था।

chandigarh university mms leaked case actor sonu sood says It’s time for us to stand with our sisters
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

प्रदर्शनकारी छात्राओं ने इस घटना से संबंधित लोगों की जान जाने और घायल होने का भी आरोप लगाया। इसी बीच पंजाब सरकार ने भी इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इस कांड में मुख्य आरोपी एक छात्रा है जो कि कैंपस के हॉस्टल में ही रहती थीl एसएसपी विवेकशील सोनी का कहना है कि एक छात्रा ने वीडियो शूट किया और बाद में उसे वायरल किया हैl इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दी गई है और आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया हैl 

विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh university mms leaked case actor sonu sood says It’s time for us to stand with our sisters
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे मामले में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का बयान सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि अन्य छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो शूट करने की बात पूरी तरह से झूठी और निराधार हैं। किसी भी छात्रा का कोई वीडियो आपत्तिजनक नहीं मिला, सिवाय एक लड़की द्वारा शूट किए गए एक निजी वीडियो के, जिसे उसके प्रेमी के साथ साझा किया गया था। वहीं अफवाहें हैं कि 7 लड़कियों ने आत्महत्या कर ली है, जबकि सच्चाई यह है कि किसी भी लड़की ने ऐसा कोई कदम उठाने की कोशिश नहीं की है। घटना में किसी लड़की को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed