फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samantha Ruth Prabhu: ठीक नहीं है सामंथा की तबीयत! पोस्टपोन हुई 'खुशी' की शूटिंग

Sun, 18 Sep 2022 02:53 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 18 Sep 2022 02:53 PM IST
सार


 

विज्ञापन
as per reports Samantha ruth prabhu postponed shooting of film khushi due to health complications
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

सामंथा रुथ प्रभु साउथ की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनकी नई फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ है। लेकिन इन दिनों अभिनेत्री सोशल मीडिया पर नजर नहीं आ रही हैं। न तो वह अपने फैंस के कमेंट्स का जवाब दे रही हैं और न ही किसी भी तरह ही पब्लिक अपीरियंस दिख रही है। इस बात को  लेकर अभिनेत्री के फैंस काफी चिंता में हैं। फैंस की चिंता जायज है, क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री की तबियत सही नहीं है। 

as per reports Samantha ruth prabhu postponed shooting of film khushi due to health complications
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : insta

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सामंथा की तबियत पिछले कुछ दिनों से सही नहीं है। कहा जा रहा है कि डॉक्टर्स ने उनको किसी भी तरह के मीडिया अपीरियंस से बचने की सलाह दी है।  हालांकि उनको क्या हुआ है और उनकी हालत कितनी खराब है अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। बता दें कि आखिरी बार सामंथा को करण जौहर के शो कॉफी विद करण में देखा गया था। इस दौरान वह अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं।

as per reports Samantha ruth prabhu postponed shooting of film khushi due to health complications
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : insta

अपनी तबीयत की वजह से सामंथा ने फिल्म खुशी के अगले शेड्यूल की शूटिंग को भी पोस्टपोन कर दिया है। इस फिल्म में वह विजय देवरकोंडा के साथ नजर आने वाली हैं। समांथा ने 31 जुलाई को सोशल मीडिया पर अपनी फोटो साझा की थी। इसके बाद लगभग एक महीने से ज्यादा समय हो गया है, वह सोशल मीडिया से दूर थीं। समांथा ने अपनी फिल्म योद्धा का पोस्टर और टीजर साझा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
as per reports Samantha ruth prabhu postponed shooting of film khushi due to health complications
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : instagram

इस दौरान फैंस अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वह जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकती हैं, इसीलिए शांत हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा, आयुष्मान खुराना के साथ एक फिल्म ने नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह वैंपायर का रोल निभा रही हैं। इसके अलावा वह एक फिल्म में राजकुमारी का रोल करती भी नजर आने वाली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed