{"_id":"6326e12f6674c849491070ee","slug":"brahmastra-part-one-shiva-actress-alia-bhatt-shares-romantic-photo-with-husband-ranbir-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, फैंस बोले- नजर ना लगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, फैंस बोले- नजर ना लगे
Sun, 18 Sep 2022 02:53 PM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 18 Sep 2022 02:53 PM IST
विज्ञापन
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियों में बने हुए। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुंधाधार कमाई कर रही हैं और 200 करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही है। इसी बीच आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीर शेयर कर एक प्यारा सा नोट लिखा है। दोनों की इस खूबसूरत तस्वीर पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, आलिया भट्ट ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर के साथ मोनोक्रोम फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। तस्वीर में रणबीर ने आलिया को क्यूट अंदाज में गले लगाया हुआ और उनकी नाक पर किस कर रहे हैं। इस फोटो में दोनों का क्यूट अंदाज फैंस भी पसंद कर रहे हैं। फोटो में रणबीर बियर्ड लुक में नजर आ रहे हैं और आलिया प्यारी सी स्माइल कर रही हैं।
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट ने इस फोटो के एक बेहद खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। आलिया ने लिखा, होम और इनफिनीटी का साइन बनाया। इनफिनीटी का साइन अगर उल्टा करके देखा जाए तो यह रणबीर कपूर के लकी नंबर 8 की तरह हो जाता है। फैंस भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ब्यूटीफुल कपल', तो दूसरे ने लिखा, 'तुस्सी साथ में बहुत अच्छे लग रहे हो।' इसी तरह कई उन्हें क्यूटी और कई आलिया के चेहरे पर प्रेग्नेमसी ग्लो साफ दिखाई देने की बात कर रहे हैं। वहीं, कुछ उन्हें नजर ना लगने की बात कह रहे हैं।
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ 'जी ले जरा' में भी दिखाई देंगी। वहीं, रणबीर कपूर श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म और रश्मिका मंदाना के साथ 'एनिमल' में दिखाई देंगे। इसके अलावा दोनों की बीते हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में रणबीर और आलिया पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आए थे।