फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandrachur Singh: आईएएस बनना चाहते थे चंद्रचूड़ सिंह, फिर मिला फिल्मों का ऑफर और बदल गई राह

Wed, 11 Oct 2023 09:51 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 11 Oct 2023 09:51 AM IST
विज्ञापन
Chandrachur Singh Birthday Special know unknown Facts About Actress journey to become an IAS officer
Chandrachur Singh - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा में 90 के दशक के कई ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से अलग पहचान कायम की। इन्हीं अभिनेताओं की सूची में एक नाम चंद्रचूड़ सिंह का भी है। चंद्रचूड़ सिंह का करियर संघर्षों से भरा रहा। वह इंडस्ट्री में आने से पहले आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से वह अपना यह सपना पूरा नहीं कर पाए। 11 अक्तूबर 1968 को जन्मे चंद्रचूड़ सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए इस खास दिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Chandrachur Singh Birthday Special know unknown Facts About Actress journey to become an IAS officer
चंद्रचूड़ सिंह - फोटो : social media

बचपन से ही था एक्टिंग का शौक
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्मे चंद्रचूड़ को बचपन से एक्टिंग और सिंगिंग में दिलचस्पी थी। इसी वजह से कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद अभिनेता ने दिल्ली के वसंत वैली स्कूल में म्यूजिक सीखना शुरू कर दिया। इसके बाद दून स्कूल में चंद्रचूड़ ने बतौर टीचर भी काम किया था।
 

Chandrachur Singh Birthday Special know unknown Facts About Actress journey to become an IAS officer
चंद्रचूड़ सिंह - फोटो : social media

आईएएस बनना चाहते थे चंद्रचूड़ सिंह
बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि चंद्रचूड़ आईएएस अफसर बनना चाहते थे। अभिनेता अपने सपने को सच करने के लिए आईएएस बनने की तैयारी भी कर रहे थे। इसी बीच उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे, जिसके चलते वह मुंबई आ गए और आईएएस बनने का सपना अधूरा ही रह गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandrachur Singh Birthday Special know unknown Facts About Actress journey to become an IAS officer
चंद्रचूड़ सिंह - फोटो : social media

'तेरे मेरे सपने' से की फिल्मी करियर की शुरुआत
1990 के दौरान फिल्म 'आवारगी' से अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, लेकिन यह मूवी बीच में रुक गई। दूसरी फिल्म के लिए अभिनेता को पांच साल इंतजार करना पड़ा था। साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से उन्होंने इंडस्ट्री में पहला कदम रखा। इसके बाद चंद्रचूड़ ने गुलजार साहब द्वारा निर्देशित फिल्म 'माचिस' में काम किया, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद अभिनेता सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए और उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। साथ ही, अपने अभिनय से हर किसी के दिल में अपने लिए खास जगह बना ली। 

 यह भी पढ़ें: अनुराग कश्यप ने दिया धोबी का पहला रोल, विशाल भारद्वाज ने इसलिए आज तक दोबारा काम नहीं दिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed