फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asha Parekh: विवेक अग्निहोत्री पर फूटा आशा पारेख का गुस्सा, द कश्मीर फाइल्स की सफलता पर तंज कस उठाया बड़ा सवाल

Wed, 11 Oct 2023 09:49 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 11 Oct 2023 09:49 AM IST
सार

'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माताओं पर आशा पारेख का गुस्सा फूट पड़ा है। अभिनेत्री ने फिल्म की सफलता पर तंज कसते हुए बड़ा सवाल खड़ा किया है। 

 

विज्ञापन
Asha Parekh criticised producers of The Kashmir Files ask How much money did they give for Jammu and Kashmir
आशा पारेख- द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख ने हिंदी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। 60 और 70 के दशक की शानदार अभिनेत्रियों में से एक आशा पारेख, पद्म श्री और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित हैं। 81 की उम्र में भी आशा, छोटे पर्दे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। साथ ही अभिनेत्री सम-सामयिक मुद्दे और इंडस्ट्री में चल रही हलचल पर भी बारीकी से गौर फरमाती नजर आती हैं। इसी कड़ी में दिग्गज अभिनेत्री ने सुपरहिट फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माताओं की आलोचना की है। साथ ही बड़ा सवाल उठाकर उनकी क्लास लगाती नजर आई हैं। 

Asha Parekh criticised producers of The Kashmir Files ask How much money did they give for Jammu and Kashmir
आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख ने अपने हालिया इंटरव्यू में 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माताओं की आलोचना करते हुए सवाल उठाया है कि क्या उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं के कल्याण के लिए अपने मुनाफे में से कोई योगदान दिया है। एक इंटरव्यू में आशा से 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी' जैसी फिल्मों के विवादों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, 'मैंने वे फिल्में नहीं देखी हैं, इसलिए मैं उनसे जुड़े विवादों पर टिप्पणी नहीं कर सकती।'

Asha Parekh criticised producers of The Kashmir Files ask How much money did they give for Jammu and Kashmir
आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया

आशा पारेख से जब यह पूछा गया कि क्या ऐसी फिल्में बननी चाहिए तो उन्होंने कहा, 'अगर लोग देख रहे हैं तो उन्हें देखना चाहिए।' 'द कश्मीर फाइल्स' की अपार लोकप्रियता और बॉक्स ऑफिस पर इसकी महत्वपूर्ण सफलता के बारे में, आशा पारेख ने एक विवादास्पद मुद्दा उठाते हुए कहा, 'हां, लोगों ने द कश्मीर फाइल्स देखी। मैं यहां कुछ विवादास्पद बात कहूंगी...फिल्म के निर्माता ने 400 करोड़ रुपये कमाए। उसमें से उन्होंने जम्मू-कश्मीर में रहने वाले हिंदुओं के कल्याण के लिए कितना पैसा दिया? जिनके पास पानी, बिजली नहीं है। निर्माता ने उन्हें कितने पैसे दिए?'

Himanshi Khurana: हिमांशी खुराना ने किया शॉकिंग खुलासा, शो और होस्ट सलमान खान पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Asha Parekh criticised producers of The Kashmir Files ask How much money did they give for Jammu and Kashmir
आशा पारेख - फोटो : सोशल मीडिया

आशा पारेख ने निर्माताओं पर तंज जारी रखते हुए कहा, 'हर किसी के हिस्से का भुगतान करने के बाद, निर्माताओं के पास लाभ का हिस्सा होगा। मान लीजिए कि 400 करोड़ रुपये की कमाई में से 200 करोड़ रुपये कमाए, तो वे लोगों की मदद के लिए 50 करोड़ रुपये दान कर सकते थे।' विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित 'द कश्मीर फाइल्स' में 1990 के आसपास सशस्त्र विद्रोह के शुरुआती चरणों में घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन को दर्शाया गया है।

Aamir Khan: 'मैं 35 साल से काम कर रहा था, बहुत चिड़चिड़ा हो गया था', आमिर ने बताई फिल्मों से ब्रेक की वजह

विज्ञापन
Asha Parekh criticised producers of The Kashmir Files ask How much money did they give for Jammu and Kashmir
द कश्मीर फाइल्स, विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का निर्माण विवेक ने अपनी पत्नी पल्लवी जोशी, तेज नारायण अग्रवाल और के साथ किया था। फिल्म में पल्लवी ने भी मुख्य भूमिका निभाई और उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार भी मिला।

Dhak Dhak: धक-धक की रिलीज से पहले ही तापसी का सह-निर्माता संग हुआ मनमुटाव, प्रमोशन न करने का कारण आया सामने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed