फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tejas: इस दिन रिलीज होगा 'तेजस' का टीजर, पर्दे पर वायुसेना अधिकारी बनकर देश की रक्षा करती नजर आएंगी कंगना रणौत

Fri, 29 Sep 2023 07:02 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 29 Sep 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
Chandramukhi 2 actress Kangana ranaut film tejas teaser will be release on 2 october on Gandhi Jayanti reports
तेजस फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री की फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हुई, जिसे समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं अभिनेत्री अब अपनी अगली फिल्म 'तेजस' की रिलीज की भी तैयारी कर रही हैं। कंगना रणौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तेजस' अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं, अब फिल्म के टीजर पर अपडेट सामने आया है।

Chandramukhi 2 actress Kangana ranaut film tejas teaser will be release on 2 october on Gandhi Jayanti reports
तेजस फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

सर्वेश मेवाड़ा के जरिए निर्देशित 'तेजस' फिल्म में कंगना एक वायु सेना पायलट की भूमिका निभाएंगी और इसका निर्माण रोनी स्क्रूवाला ने किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रणौत की 'तेजस' का टीजर दो अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र का कहना है कि 'तेजस' अपना पहला टीजर दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर रिलीज करेगा।

Esha Gupta: 'एक नहीं बल्कि दो बार किया खौफनाक स्थिति का सामना', कास्टिंग काउच पर खुलकर बोलीं ईशा गुप्ता


 
Chandramukhi 2 actress Kangana ranaut film tejas teaser will be release on 2 october on Gandhi Jayanti reports
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा ने किया है और इसमें कंगना रणौत अहम भूमिका में हैं। अपने एक्शन अवतार के अलावा अभिनेत्री फिल्म में वरुण मित्रा के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। सर्वेश मेवाड़ा के जरिए निर्देशित, 'तेजस' में कंगना रनौत वायु सेना अधिकारी तेजस गिल की मुख्य भूमिका में हैं।

T-Series: टी-सीरीज ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इतने मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बनाया नया वैश्विक रिकॉर्ड


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandramukhi 2 actress Kangana ranaut film tejas teaser will be release on 2 october on Gandhi Jayanti reports
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले कंगना ने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की थी। कंगना ने ट्विटर पर फिल्म से अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह वायुसेना के पायलट के रूप में नजर आ रही थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'वायुसेना के बहादुर पायलट के सम्मान में। फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' इस फिल्म की कहानी एयरफोर्स पायलट तेजस गिल के इर्द-गिर्द घूमती है और इसका मकसद उन बहादुर सैनिकों को प्रेरित करना और उनमें गर्व की गहरी भावना पैदा करना है जो रास्ते में कई चुनौतियों का सामना करते हुए हमारे देश की रक्षा करते हैं।

Bollywood: डिलीवरी के तुरंत बाद ही काम पर लौंटी ये टीवी हसीनाएं, बिना ब्रेक लिए शुरू किया काम शुरू


 
विज्ञापन
Chandramukhi 2 actress Kangana ranaut film tejas teaser will be release on 2 october on Gandhi Jayanti reports
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो इसके अलावा कंगना रणौत के पास 'इमरजेंसी' भी है। इस फिल्म में कंगना रणौत भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, सतीश कौशिक, महिमा चौधरी जैसे कई अन्य कलाकार नजर आएंगे।

Game Changer: अगले साल भी रिलीज नहीं हो पाएगी राम चरण की 'गेम चेंजर', इस वजह से लगातार शूटिंग में हो रही देरी


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed