सब्सक्राइब करें

Kavita Kaushik: अपने पुराने अंदाज में फिर नजर आने वाली हैं 'चंद्रमुखी चौटाला', इस शो में भी बनेंगी तेजतर्रार पुलिसवाली

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 01 Mar 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
chandramukhi chautala  Kavita Kaushik to be seen in serial Madam Sir 
कविता कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनी सब पर आने वाले शो एफआईआर को दर्शक आज भी याद करते हैं। ये शो भले ही बंद हो गया हो, लेकिन इसमें चंद्रमुखी चौटाला का रोल सभी को याद है। कविता कौशिक ने एक तेज तर्रार पुलिसवाली की भूमिका निभाकर शो में जान डाली थी। अब कविता फिर से चंद्रमुखी चौटाला के रोल में फिर से लौट रही हैं, लेकिन एफआईआर में नहीं बल्कि दूसरे शो में। कविता मैडम सर में फिर से उसी तेज तर्रार पुलिसवाली भूमिका में नजर आएंगी। कविता ने खुद ही इस बात का एलान किया है।

Trending Videos
chandramukhi chautala  Kavita Kaushik to be seen in serial Madam Sir 
कविता कौशिक - फोटो : Instagram

कविता कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जिप्सी के बोनट पर बैठी दिख रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- हर-हर महादेव। आ रही है आपकी प्यारी कुछ दिनों के लिए आपके लिए एक कहानी ले के। मैडम सर शो पर। मैडम सर सीरियल में गुल्की जोशी डबल रोल में दिखाई देंगी। इस शो ने हाल ही में दो साल पूरे कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
chandramukhi chautala  Kavita Kaushik to be seen in serial Madam Sir 
कविता कौशिक - फोटो : Instagram

मैडम सर सीरियल का हर कैरेक्टर अपने आप में खास है। इसमें महिलाओं को पुलिस की भूमिका में दिखाया गया है। अब जब चंद्रमुखी भी इस सीरियल में अपने पुराने अंदाज में वापसी कर रही हैं तो इसे देखने में और भी मजा आने वाला है। 

chandramukhi chautala  Kavita Kaushik to be seen in serial Madam Sir 
कविता कौशिक - फोटो : Instagram

इससे पहले कविता बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड एंट्री से पहुंची थी। शो में एक्ट्रेस की कंटेस्टेंट एजाज खान से खूब बहस हुई थी, जिसके बाद एजाज ने उनको रेड जोन में भेज दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed