बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक कई फिल्मों के रिलीज का सिलसिला जारी है। कोरोना के मामले थमने के बाद पहले से अटकी हुई फिल्मों की नई रिलीज डेट सामने आना शुरू हो गई हैं और अब आखिरकार इसी क्रम में साउथ अभिनेता प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष के रिलीज डेट के लिए भी फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और फिल्म की रिलीज डेट का एलान भी कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनेता प्रभास के अलावा फिल्म में अभिनेत्री कृति सेनन भी नजर आने वाली हैं।
Filmy Wrap: 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट घोषित और महेश मांजरेकर को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक कई फिल्मों के रिलीज का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में फिल्म आदिपुरुष की रिलीज डेट का एलान भी कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनेता प्रभास के अलावा फिल्म में अभिनेत्री कृति सेनन भी नजर आने वाली हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मराठी फिल्म की रिलीज के बाद से ही कानूनी पचड़े में फंसे फिल्म मेकर महेश मांजरेकर के लिए राहत की खबर सामने आई है। मामले में मुंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को हुई सुनवाई में शहर की पुलिस को निर्देश दिया कि वह मराठी फिल्म में नाबालिगों पर अश्लील दृश्यों फिल्माने के मामले में फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर और दो निर्माताओं के खिलाफ तीन सप्ताह के लिए गिरफ्तारी जैसी कोई कार्रवाई न करे।
नाबालिगों पर अश्लील दृश्य फिल्माने का आरोप: महेश मांजरेकर को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज्म का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल ने भी माना है कि बॉलवुड में नेपोटिज्म होता है। बॉबी हाल ही में 'लव हॉस्टल' में नजर आए हैं। इसमें उनके दमदार किरदार की जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने अपने करियर में असफलताओं का भी सामना किया है। बॉबी ने अपनी जिंदगी के उस काले सच की बात की जब वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। उन्होंने बताया कि वह करीब तीन साल तक डिप्रेशन में रहे थे।
Nepotism In Bollywood: नेपोटिज्म को लेकर बॉबी देओल ने किया खुलासा, 3 साल डिप्रेशन में रहने के बाद बदल गई मेरी जिंदगी
मार्च आते ही सभी की निगाहें निर्देशक एसएस राजामौली की आरआरआर पर हैं, जो 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले, आरआरआर टीम ने मुख्य कलाकारों जूनियर एनटीआर और राम चरण ने एक नई तस्वीर शेयर की है। ये थ्रोबैक फोटो है जो यूक्रेन में फिल्म की शूटिंग के दौरान ली गई है। तस्वीर में जूनियर एनटीआर और राम चरण अपना फोन हाथ में लिए घास पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। आज यूक्रेन की स्थिति काफी बदल चुकी है। अब वहां पहले की शांति नहीं रह गई है। रुस और यूक्रेन में जबरदस्त वॉर चल रहा है। मिसाइलें दागी जा रही हैं, लोग मर रहे हैं, बहुत से लोग मदद की आस में फंसे हुए हैं, जिनमें भारतीय छात्र भी शामिल हैं।
RRR: यूक्रेन के पार्क में आराम करते दिखे जूनियर एनटीआर और रामचरण, वायरल हो रही ये तस्वीर
कच्चा बादाम (Kacha Badam song) वाले सिंगर भुबन बड्याकर (Bhuban Badyakar) सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। भुबन उस वक्त हादसे का शिकार हुए जब वह कार चलाना सीख रहे थे। एक्सीडेंट में भुबन के सीने में चोट आई थी और उन्हें पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित सरी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अब भुवन की सेहत का अपडेट आया है।
Bhuban Badyakar health Update: अब कैसी है 'कच्चा बादाम' गाने वाले सिंगर की हालत? कार सीखते हुए हुआ था एक्सीडेंट