{"_id":"621e2356dd77b9767872091e","slug":"kareena-kapoor-khan-shared-a-photo-in-red-colour-skirt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: करीना कपूर ने लाल रंग की स्कर्ट में सोशल मीडिया पर बढ़ाई गर्मी, ननद सबा पटौदी भी बोलीं 'माशाअल्लाह' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Photos: करीना कपूर ने लाल रंग की स्कर्ट में सोशल मीडिया पर बढ़ाई गर्मी, ननद सबा पटौदी भी बोलीं 'माशाअल्लाह'
करीना कपूर बॉलीवुड की क्वीन कही जाती हैं। वह हमेशा अपने फैंस के लिए फैशन आइकन हैं। करीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह लाल धारीदार स्कर्ट और फ्रंट ओपन ब्लेजर पहने दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को सफेद रंग की हील्स के साथ पूरा किया है और बालों को वेव्स में खुला छोड़ दिया है। करीना की ये ड्रेस काफी अच्छी लग रही है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'मार्च में नया स्टाइल।'
2 of 4
करीना कपूर
- फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना की इस फोटो पर फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं। करीना की ननद ने उनकी फोटो पर माशाअल्लाह कहा है। साथ ही उन्होंने हार्ट और फायर वाली इमोजी भी बनाई। खबरों के अनुसार करीना ने जिस स्कर्ट को पहना है वह 'जिमर्मेन' ब्रांड की है। इसकी असल कीमत 43,999 रुपये है, लेकिन 10% छूट के बाद यह 39,500 रुपये की है।
3 of 4
करीना कपूर
- फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इससे पहले भी उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो लगाई थी, जिसमें वह बिना मेकअप के दिखाई दे रही थीं। उन्होंने एक काली टीशर्ट और टोपी पहनी थी। करीना की उस काली टोपी की कीमत करीब 23,317 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
करीना कपूर
- फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
करीना जल्द ही आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी गई थी। दरअसल फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाने की वजह से ये फैसला लिया गया था। अब ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।