फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandu Champion Screening: चंदू चैंपियन की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का तांता, कार्तिक की एक्स ने भी की शिरकत

Fri, 14 Jun 2024 12:15 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 14 Jun 2024 12:15 AM IST
सार

फिल्म 'चंदू चैंपियन' की रिलीज से पहले मुंबई में सितारों के लिए खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत कर इसका लुत्फ उठाया। आइए रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाने वाले सितारों की झलक देख लेते हैं-

विज्ञापन
Chandu Champion Screening Kartik aaryan vidya balan ananya panday sharvari wagh richa chadha celebs spotted
चंदू चैंपियन स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस फिल्म में अभिनेता कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। पोस्टर और ट्रेलर को देखकर साफ हो गया है कि फिल्म के लिए कार्तिक ने कड़ी मेहनत की है। किरदार में ढलने के लिए अभिनेता ने सख्त डाइट फॉलो करते हुए चीनी भी छोड़ दी थी। हालांकि, 14 जून को अभिनेता के सब्र का फल मिलने वाला है। इसी कड़ी में फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में सितारों के लिए खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत कर इसका लुत्फ उठाया। आइए रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाने वाले सितारों की झलक देख लेते हैं-

Chandu Champion Screening Kartik aaryan vidya balan ananya panday sharvari wagh richa chadha celebs spotted
चंदू चैंपियन स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'चंदू चैंपियन' की स्क्रीनिंग में अभिनेत्री विद्या बालन ने शिरकत की। ब्लैक ड्रेस में विद्या हमेशा की तरह बेहद स्टनिंग नजर आईं। स्क्रीनिंग में इम्तियाज अली भी ऑल ब्लैक अटायर में स्पॉट किए गए। कार्तिक आर्यन अभिनीत इस फिल्म का लुत्फ उठाने के लिए अभिनेता रॉनित रॉय भी बेटे के साथ पहुंचे। आर बाल्की को ऑल ब्लैक अटायर में रेड कार्पेट पर पोज देते देखा गया। 

Chandu Champion Screening Kartik aaryan vidya balan ananya panday sharvari wagh richa chadha celebs spotted
चंदू चैंपियन स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋचा चड्ढा भी ब्लैक आउटफिट में 'चंदू चैंपियन' देखने पहुंचीं। स्क्रीनिंग में कैटरीना कैफ की बहन ईसाबेल कैफ को भी देखा गया। फिल्म की स्क्रीनिंग में रसिका दुग्गल ने भी अपनी अपीयरेंस से सबका ध्यान आकर्षित किया। 

AR Rahman: कान में भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन से खुश हैं एआर रहमान, बोले- आज के युवा की नई सोच शानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandu Champion Screening Kartik aaryan vidya balan ananya panday sharvari wagh richa chadha celebs spotted
चंदू चैंपियन स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'चंदू चैंपियन' की स्क्रीनिंग में शामिल होने वाले सितारों में सई मांजरेकर भी नाम शुमार है। टाइगर श्रॉफ भी रेड कार्पेट पर स्वैग बिखेरते नजर आए। सुनील शेट्टी के कूल लुक ने सबको प्रभावित किया। साथ ही सनी कौशल ने भी कार्तिक की फिल्म का लुत्फ उठाया। 'फ्रेडी' से कार्तिक की को-स्टार अलाया एफ भी 'चंदू चैंपियन' देखने पहुंचीं। हसीनाओं की सूची में शरवरी वाघ और शनाया कपूर का भी नाम शामिल रहा। 

Maddock Supernatural Universe: पहले हफ्ते में ही घटी दरों पर मैडॉक का ‘मुंजा’, हिट या फ्लॉप जानिए पूरी गणित

विज्ञापन
Chandu Champion Screening Kartik aaryan vidya balan ananya panday sharvari wagh richa chadha celebs spotted
चंदू चैंपियन स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'चंदू चैंपियन' की स्क्रीनिंग में सबसे ज्यादा लाइमलाइट उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे ने बटोरी। ग्रे ड्रेस में अभिनेत्री बेहद गॉर्जियस लगीं। अनन्या के साथ उनके पिता चंकी पांडे भी इस स्क्रीनिंग का हिस्सा बने। साजिद नाडियाडवाला का कूल लुक भी देखते ही बना। फिल्म के हीरो कार्तिक आर्यन ने अपने अंदाज और अपीयरेंस से हर किसी को दीवाना बना दिया।

Blade: अधर में लटका मार्वल की वैम्पायर सुपरहीरो फ्रैंचाइजी 'ब्लेड' का भविष्य, दूसरे निर्देशक ने भी छोड़ी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed