फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandu Champion: कार्तिक की 'चंदू चैंपियन' से जुड़े तीन कलाकार, फिल्म की मुख्य अभिनेत्री को लेकर भी आया अपडेट

Mon, 31 Jul 2023 05:38 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 31 Jul 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
Chandu Champion Vijay Raaz Bhuvan Arora Rajpal Yadav Join Cast Of Kartik Aaryan Starrer kabir Khan film rep
फिल्म 'चंदू चैंपियन' - फोटो : सोशल मीडिया

'सत्यप्रेम की कथा' में सत्यप्रेम का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाले कार्तिक आर्यन जल्द ही बॉलीवुड के और शानदार निर्देशक की फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। दरअसल, अभिनेता 'एक था टाइगर' जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक कबीर खान की फिल्म 'चंदू चैंपियन' में काम करते दिखाई देने वाले हैं। दोनों की जोड़ी को साथ काम करते देखने की खबर आने के बाद से ही फैंस बेहद उत्साहित हैं और फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। अब खबर आ रही है कि कबीर खान और कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' में कुछ कलाकार जुड़े हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं वो कलाकार और क्या है फिल्म पर नया अपडेट...

Chandu Champion Vijay Raaz Bhuvan Arora Rajpal Yadav Join Cast Of Kartik Aaryan Starrer kabir Khan film rep
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

'सत्यप्रेम की कथा' को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद, कार्तिक आर्यन, कबीर खान की फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग के लिए लंदन पहुंच गए हैं। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के सेट से कबीर खान संग एक तस्वीर साझा कर शूटिंग शुरू होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म की शूटिंग जुलाई की शुरुआत में शुरू हो चुकी है। अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि कार्तिक आर्यन के साथ इस फिल्म में कौन सी अभिनेत्री मुख्य भूमिका निभाएगी। लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

Chandu Champion Vijay Raaz Bhuvan Arora Rajpal Yadav Join Cast Of Kartik Aaryan Starrer kabir Khan film rep
विजय राज, राजपाल यादव और भुवन अरोड़ा - फोटो : social media

पिंकविला की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में, यह बताया गया है कि 'चंदू चैंपियन' की स्टार कास्ट में अब विजय राज, राजपाल यादव और भुवन अरोड़ा जैसे कलाकार जुड़ गए हैं। हालांकि, अभी फिल्म में ये क्या किरदार निभाएंगे इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। शुरुआती रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि कार्तिक के साथ फिल्म में श्रद्धा कपूर को मुख्य भूमिका निभाते देखा जा सकता है। लेकिन अब यह बताया जा रहा है कि निर्माता 'चंदू चैंपियन' के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandu Champion Vijay Raaz Bhuvan Arora Rajpal Yadav Join Cast Of Kartik Aaryan Starrer kabir Khan film rep
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

फिल्म की यूनिट के एक करीबी सूत्र के हवाले से इस रिपोर्ट में बताया गया कि, 'चंदू चैंपियन ज्यादातर कार्तिक के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन फिल्म में कई अन्य महत्वपूर्ण किरदार हैं, जो कहानी के लिए महत्वपूर्ण हैं और निर्माताओं ने उसके लिए कई बेहतरीन अभिनेताओं को इसमें शामिल किया है। उन्होंने कार्तिक के साथ मुख्य भूमिका निभाने के लिए विजय राज, भुवन अरोड़ा और राजपाल यादव को चुना है। उन्होंने इस फिल्म के लिए भिनेत्री भाग्यश्री को भी चुना है। हालांकि, उनकी पहचान गुप्त रखी जा रही है।'
Jennifer Mistry: TMKOC टीम पर फिर बरसीं जेनिफर मिस्त्री, अभिनेत्री ने बताई सेट पर टॉक्सिक माहौल की सच्चाई

विज्ञापन
Chandu Champion Vijay Raaz Bhuvan Arora Rajpal Yadav Join Cast Of Kartik Aaryan Starrer kabir Khan film rep
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

'चंदू चैंपियन' को पैरालंपिक चैंपियन मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित बताया जा रहा है। कार्तिक इस किरदार में ढलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह इस समय अपनी बॉडी पर काम कर रहे हैं और टीम ने अभिनेता को रोल के लिए जरूरी लुक पाने में मदद करने के लिए लॉस एंजिल्स से स्पेशल ट्रेनर्स की मदद मांगी है। दावा किया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन के नए लुक की ज्यादा जानकारी आने वाले हफ्तों में सामने आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed