फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Charu Asopa Rajeev Sen: राजीव सेन से तलाक चाहती हैं चारु असोपा, बोलीं- मैंने उसे बहुत मौके दिए

Thu, 30 Jun 2022 12:17 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 30 Jun 2022 12:17 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन अपनी शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेत्री चारु असोपा और राजीव सेन ने साल 2019 में एक -दूसरे के संग शादी रचाई थी।

विज्ञापन
Charu Asopa wants divorce from Rajeev Sen said I gave him enough chances
चारु असोपा, राजीव सेन - फोटो : Instagram: @asopacharu

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन अपनी शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेत्री चारु असोपा और राजीव सेन ने साल 2019 में एक -दूसरे के संग शादी रचाई थी। हालांकि, अपनी शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में कई परेशानियां सामने आने लगीं। दोनों में रिश्ते में ये मुश्किलें इस कदर बढ़ गईं कि दोनों साल 2020 में अलग हो गए थे। हालांकि, इस बारे में किसी ने भी कभी खुलकर बात नहीं की। लेकिन अब अपने रिश्ते को लेकर पहली बार चारु असोपा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

 

Charu Asopa wants divorce from Rajeev Sen said I gave him enough chances
चारु असोपा - फोटो : instagram

अपने रिश्ते में हो रही परेशानियों पर चारु का कहना है कि उन्होंने अपने पति को पर्याप्त मौके दिए हैं, लेकिन अब वह अपने इस रिश्ते को खत्म करना चाहती हैं। तलाक की कामना करती हैं। चारू का कहना है कि “उनकी शादी में अब कुछ नहीं बचा है। हर कोई जानता है कि पिछले तीन सालों से हमारी शादी में समस्याएँ आ रही हैं। लेकिन मैं उसे मौके देती रही। पहले यह मेरे लिए था और फिर हमारी बेटी जियाना के लिए। पर वो एक मौका देते- देते तीन साल कब निकल गए मुझे कुछ पता नहीं चला।

Charu Asopa wants divorce from Rajeev Sen said I gave him enough chances
राजीव सेन और चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम

एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए चारु ने कहा कि उन्हें कई सारे ट्रस्ट इशू हैं और अब मैं इसे और सहन नहीं कर सकती। मैंने उन्हें एक साधारण नोटिस भेजा जिसमें अलग होने के लिए कहा गया है, क्योंकि हमारे रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा है। मैं अलग होना चाहती हूं क्योंकि मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी एक जहरीले और अपमानजनक माहौल में बड़ी हो। मैं नहीं चाहती कि वह लोगों को एक-दूसरे को अपशब्द कहते हुए देखें। ” वहीं, राजीव सेन ने उन पर अपनी पहली शादी के बारे में छिपाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Charu Asopa wants divorce from Rajeev Sen said I gave him enough chances
राजीव सेन और चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके विपरीत, राजीव का कहना है कि 'उनकी पहली शादी के बारे में किसी को पता नहीं था'। यह मेरे लिए एक झटके के रूप में सामने आया और इसने मुझे बुरी तरह झकझोर दिया। शादी के तीन साल तक मुझे कोई जानकारी नहीं थी। मैं समझता हूं कि यह उसका अतीत था, लेकिन उसे कम से कम मुझे बताना चाहिए था और मैं इसे सम्मान के साथ स्वीकार करता। ”

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed