बॉलीवुड में आए दिन सितारों के अफेयर्स की खबरें आती रहती हैं। दो स्टार्स एक साथ नजर आए नहीं कि लोग उनकी डेटिंग के कयास लगाने लगते हैं। इन दिनों गपशप गलियारों में नुसरत भरूचा का नाम यो यो हनी सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नुसरत रैपर-सिंगर हनी सिंह को डेट कर रही हैं। दरअसल, हाल ही में एक इवेंट के बाद दोनों को हाथों में हाथ डाले साथ टहलते हुए देखा गया। इसके बाद ही इनके अफेयर की खबरें उड़ने लगी, जिन पर नुसरत ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
Nushrratt Bharuccha: 'ड्रीम गर्ल 2' का हिस्सा न बनने का नुसरत को नहीं मलाल? एक्ट्रेस ने कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान नुसरत ने अपनी फिल्मों और करियर पर भी बात की। एक्ट्रेस से 'ड्रीम गर्ल 2' का हिस्सा न होने पर भी सवाल पूछा गया। बता दें कि नुसरत भरूचा आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' (2019) में नजर आई थीं। अब इस फिल्म का सीक्वल बन रहा है, मगर नुसरत इसका हिस्सा नहीं हैं। 'ड्रीम गर्ल 2' का हिस्सा नहीं होने पर नुसरत से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने काफी सहजता से जवाब दिया।
नुसरत भरूचा ने कहा, 'जब आप कोई ऐसी फिल्म करते हैं, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली हो तो आप भी इससे जुड़ जाते हैं। 'ड्रीम गर्ल' से हमेशा एक खास जुड़ाव रहेगा। इस दौरान एक्ट्रेस ने आयुष्मान की भी जमकर तारीफ की।
Vivek Agnihotri: फिल्म उद्योग के कंटेट पर विवेक का बयान, बोले- सिर्फ मैं और कंगना उठाते हैं बॉलीवुड पर सवाल
आयुष्मान खुराना की तारीफ करते हुए नुसरत ने कहा कि उनके साथ काम करना मजेदार अनुभव रहा। वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें ईमानदारी से मैं इस फिल्मी दुनिया में एक करीबी दोस्त कहती हूं। वह इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने मेरे बीमार पड़ने पर हालचाल लिया।
Ayushmann Khurrana: रणवीर और रणबीर के डेब्यू से चिंता में आ गए थे आयुष्मान, सताने लगा था यह डर
हनी सिंह से अफेयर पर नुसरत ने कहा कि इस तरह की खबरों से उन्हें कोई समस्या नहीं है, क्योंकि उन्हें सच में इन खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। लोगों के पास जिंदगी में कोई काम नहीं है और उनकी कल्पना करने की कोई सीमा नहीं है। वर्क फ्रंट की बात करें तो नुसरत जल्द ही फिल्म 'छत्रपति' में नजर आएंगी। इन दिनों एक्ट्रेस इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है। फिल्म 12 मई को रिलीज होगी।
Palak Tiwari: पलक तिवारी ने मां श्वेता तिवारी को लेकर किया खुलासा, बोलीं- संघर्ष भरा रहा उनका जीवन