{"_id":"600684078ebc3e33ad732245","slug":"check-harman-baweja-shocking-transformation-pic-he-competete-with-hrithik-roshan-marry-sasha-sasha-ramchandani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी अपने लुक्स से ऋतिक रोशन को टक्कर देते थे हरमन बावेजा, अब पहचानना हुआ मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी अपने लुक्स से ऋतिक रोशन को टक्कर देते थे हरमन बावेजा, अब पहचानना हुआ मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हरमन बावेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों से दूर हो चुके अभिनेता हरमन बावेजा पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा मे हैं। हरमन ने पिछले साल दिसंबर में चंढीगढ़ में न्यूट्रिशियन कोच साशा रामचंदानी से सगाई की थी। खबरों के मुताबिक हरमन बावेजा 21 मार्च को साशा के साथ सात फेरे लेंगे। हरमन और साशा की शादी कोलकाता से परिवार वालों के आशीर्वाद के साथ होगी।
2 of 5
हरमन बावेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक वक्त था जब हरमन बावेजा अपने लुक्स से ऋतिक रोशन को टक्कर देते थे। लेकिन कई सालों के बाद हरमान का लुक काफी बदल गया है। हरमन बावेजा की हाल ही की फोटो को देख यकीन भी करना काफी मुश्किल हैं कि किसी वक्त उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का हमशक्ल माना जाता था।
3 of 5
साशा रामचंदानी
- फोटो : Instagram
हरमन और साशा की शादी एक निजी समारोह में होगी, जिसमें परिवार के कुछ सदस्य और करीबी दोस्तों को मिलाकर करीब 50-70 लोग शामिल होंगे। वहीं इन मेहमानों में कुछ लोग फिल्म इंडस्ट्री से भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी इन दोनों की शादी की गेस्ट लिस्ट सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Harman Baweja
- फोटो : social media
बता दें कि साल 2020 के आखिरी महीने यानी दिसंबर में हरमन ने अचानक से सगाई करके सभी को चौंका दिया था। हरमन की सगाई की खबर उनकी बहन रोवेना ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने हरमन और साशा की के रोका सेरेमनी की तसवीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'साशा रामचंदानी परिवार में आपका स्वागत है। जश्न शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती, हम तुमसे प्यार करते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
हरमन बावेजा
- फोटो : Social Media
बता दें कि साल 2020 के आखिरी महीने यानी दिसंबर में हरमन ने अचानक से सगाई करके सभी को चौंका दिया था। हरमन की सगाई की खबर उनकी बहन रोवेना ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने हरमन और साशा की के रोका सेरेमनी की तसवीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'साशा रामचंदानी परिवार में आपका स्वागत है। जश्न शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती, हम तुमसे प्यार करते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।