{"_id":"5bb06989867a557f565e59b2","slug":"chennai-actress-accuses-senior-journalist-of-sexually-harassing-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फेसबुक लाइव पर आई एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बोलीं- जर्नलिस्ट ने किया यौन शोषण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फेसबुक लाइव पर आई एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बोलीं- जर्नलिस्ट ने किया यौन शोषण
Sun, 30 Sep 2018 11:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक तरफ बॉलीवुड में जहां नाना पाटेकर तनुश्री द्वारा लगाए यौन शोषण के आरोप का सामना कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु की एक एक्ट्रेस ने जर्नलिस्ट पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने ये आरोप फेसबुक लाइक के जरिए लगाया। फेसबुक लाइव में एक्ट्रेस ने दावा किया है कि उसके पति की मृत्यु के बाद एक सीनियर जर्नलिस्ट पिछले कुछ सालों से उनका यौन उत्पीड़न कर रहा है।
2 of 5
सांकेतिक फोटो
फेसबुक लाइव के जरिए एक्ट्रेस ने सीनियर जर्नलिस्ट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की है। इसके साथ-साथ एक्ट्रेस ने इस मामले को लेकर और भी कई बातें कही है। 8 मिनट के वीडियो में एक्ट्रेस ने उस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी है।
3 of 5
सांकेतिक फोटो
एक्ट्रेस ने दावा किया कि आरोपी जर्नलिस्ट ने उसका फोन और इंटरनेट के माध्यम से उत्पीड़न करता रहा। उसने मुझे अश्लील व्हाट्सएप संदेश भेजना शुरू कर दिया और मुझे बदनाम करने की धमकी दी। उसने मुझे मेरे पति का कातिल भी बताया जबकि मेरे पति का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक फोटो
इतना ही नहीं 42 वर्षीय एक्ट्रेस ने फेसबुक लाइव में पुलिस अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब वो इस घटना के बारे में शिकायत करने के लिए पुलिस के पास के पहुंची थी तो पुलिस ने FIR दर्ज करने से भी इनकार कर दिया। बता दें #METOO कैंपेन के बाद से कई एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाई है। बॉलीवुड में नाना पाटेकर और तनुश्री के बीच इसी मामले को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सांकेतिक फोटो
वहीं दूसरी तरफ स्वामी ने एक्ट्रेस के आरोप को गलत बताया है। उन्होंने कहा मैं कभी एक्ट्रेस से उसके घर पर नहीं मिला। मैं एक खोजी पत्रकार हूं और एक स्टोरी पर काम कर रहा हूं जो की उनके विरोध में है और इसलिए वो मुझपर ऐसा झूठा आरोप लगा रही है। मैं सोमवार को प्रैस कॉनफ्रैंस के जरिए अपनी बात रखूंगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।