उर्फी जावेद सोशल मीडिया की स्टार हैं, जो अपने फैशन सेंस से रोज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। उर्फी मनोरंजन जगत के उन कुछ चुनिंदा सितारों में से एक हैं, जिन्हें लोग कभी अनदेखा नहीं कर सकते। अक्सर बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे उर्फी जावेद के बारे में कुछ अच्छी तो कुछ बुरी बातें करते नजर आए हैं। वहीं, अब मशहूर लेखक चेतन भगत ने उर्फी जावेद पर अपनी राय रखी है। उन्होंने मुताबिक, आज के समय में लोग अपने बिस्तर में घुसकर उर्फी जावेद की तस्वीरें देखते हैं।
Urfi Javed: 'लोग बिस्तर में छुपकर फोटो देखते हैं', चेतन भगत ने उर्फी जावेद पर दी राय, कही यह बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेतन भगत ने उर्फी जावेद पर अपनी राय रखते हुए कहा कि आज के समय में यूथ उर्फी जावेद की तस्वीरें लाइक कर रहा है। सबको उर्फी की सारी ड्रेसेस के बारे में अच्छे से पता है। इस चीज में उर्फी की गलती नहीं है। वह तो अपने करियर पर फोकस कर रही है। लोग बिस्तर में घुसकर उर्फी की फोटोज देख रहे हैं। इसके आगे उन्होंने यह भी कहा कि आज मैं भी उर्फी की तस्वीरें देखकर आया हूं। आज उसने दो फोन पहने हैं। उर्फी जावेद जैसे लोग मिलते रहते हैं। इस पर कहानियां बनती हैं।
Adipurush: 'फिल्म में टीजर के अलावा भी बहुत कुछ...', आदिपुरुष की आलोचना करने वालों पर फूटा कृति सेनन का गुस्सा
इसके अलावा, चेतन भगत ने बोल्ड कंटेंट पेश करने वाले उल्लू टीवी पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उल्लू का मतलब होता है जो रात को जागता है और उल्लू टीवी वो चीज है जो रात को देखी जाती है। इसके आगे चेतन भगत ने बताया कि उनके समय में इंटरनेट की बहुत कमी थी और इसी वजह से उन्होंने लिखना शुरू किया। जिस उम्र में पढ़ाई करनी होती है उसी उम्र में डेट करने, गर्लफ्रेंड बनाने की ओर ध्यान बहुत जाता है। लेकिन लोग यह भी भूल जाते हैं कि अच्छी नौकरी होने पर तो अच्छी गर्लफ्रेंड मिल ही जाएगी।
Ayushmann Khurrana Exclusive: ‘अक्षय कुमार हैं पहले एक्शन हीरो, पहले खूब पसंद आती थी सनी देओल की फिल्में..’
बता दें कि उर्फी जावेद टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें पॉपुलैरिटी 'बिग बॉस ओटीटी' से मिली थी। इस शो में वह ज्यादा नहीं टिकीं। लेकिन चंद दिनों में ही उर्फी ने 'बिग बॉस ओटीटी' में अपने फैशन का जलवा दिखा दिया था। वहीं, शो से बाहर आने के बाद से ही उर्फी लगातार अपनी बोल्ड और सिजलिंग तस्वीरें शेयर कर रही हैं। कई बार उर्फी ने अपनी बॉडी को अलग अलग चीजों से ढका है, जिस वजह से वह ट्रोल भी हुई हैं।